लाइव न्यूज़ :

भारत-अमेरिका साझेदारी निर्णायक जलवायु कार्रवाई के लिए संयुक्त प्रतिबद्धता दर्शाती है: कैरी

By भाषा | Updated: October 7, 2021 20:35 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, सात अक्टूबर अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में महत्वाकांक्षी भारत-अमेरिका साझेदारी इस महत्वपूर्ण दशक (2020-2030) में निर्णायक कार्रवाई करने के लिए दोनों देशों की संयुक्त प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सहयोग द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक अहम स्तंभ है।

पिछले महीने अपनी भारत यात्रा के दौरान, जलवायु परिवर्तन से जुड़े मामलों पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के विशेष दूत जॉन कैरी ने कहा था कि उन्होंने अपने भारतीय समकक्ष भूपेंद्र यादव के साथ जलवायु कार्रवाई और वित्त एकत्रीकरण पर वार्ता शुरू की है, जिसके माध्यम से दोनों देश कार्बन को कम करने की दिशा में काम करेंगे।

कैरी ने यूएसडी इंडिया बिजनेस काउंसिल द्वारा डिजिटल तरीके से आयोजित इंडिया आइडियाज समिट में अपने संबोधन में कहा, ''यह महत्वपूर्ण संवाद अमेरिका-भारत जलवायु एवं स्वच्छ ऊर्जा एजेंडा 2030 साझेदारी के तहत किये गए प्रयास का हिस्सा है , जिसकी घोषणा राष्ट्रपति (जो) बाइडन और प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी ने अप्रैल में की थी। हमारी साझेदारी इस महत्वपूर्ण दशक (2020-2030) में निर्णायक जलवायु कार्रवाई करने के लिए हमारी संयुक्त प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें