लाइव न्यूज़ :

भारत, अमेरिका ने मादक पदार्थ रोधी नियमों पर सहयोग बढ़ाया

By भाषा | Updated: June 4, 2021 10:08 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, चार जून भारत और अमेरिका ने अवैध नशीले पदार्थों के खतरे से निपटने के लिए मादक पदार्थ रोधी नियमों, जानकारी साझा करने और कानून प्रवर्तन पर सहयोग बढ़ा दिया है।

भारत-अमेरिका नशीले पदार्थ रोधी कार्यकारी समूह (सीएनडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक के दौरान दोनों देशों ने नीतिगत भागीदारी के द्विपक्षीय मसौदे के लिए प्रतिबद्धता जताई और दोनों देशों में गैर कानूनी नशीले पदार्थ के खतरे को कम करने में मदद के लिए सहयोग बढ़ाया।

कार्यकारी समूह ने एक बयान में कहा, ‘‘दोनों पक्ष जानकारी साझा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के महानिदेशक राकेश अस्थाना ने किया।

बैठक में दोनों देशों ने दवाओं और अवैध नशीले पदार्थ के गैरकानूनी उत्पादन, निर्माण, तस्करी, वितरण पर रोक लगाने में सहयोग मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई और साथ ही इनके उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले रसायनों पर भी रोक लगाने का संकल्प जताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना