लाइव न्यूज़ :

भारत के दो और कोविड-19 रोधी टीकों को मंजूरी देने से भारत-अमेरिका स्वास्थ्य सेवा सहयोग चर्चा में

By भाषा | Updated: December 29, 2021 09:54 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 29 दिसंबर स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत-अमेरिका के बीच सहयोग चर्चा में है क्योंकि इस सप्ताह केंद्रीय औषधि प्राधिकरण (सीडीए) ने भारत में उपयोग के लिए दो और कोविड-19 रोधी टीकों - कॉर्बेवैक्स और कोवोवैक्स तथा एंटीवायरल दवा मोलनुपिरवीर को मंजूरी दी है।

अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने एक ट्वीट में इसे भारत-अमेरिका स्वास्थ्य सहयोग का एक मॉडल बताया। संधू ने कहा, ‘‘भारत-अमेरिका के स्वास्थ्य सहयोग के मॉडल वैश्विक भलाई के लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।’’

टेक्सास चिल्ड्रन्स, बेलोर कॉलेज ऑफ मेडिसिन के नेशनल स्कूल ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन के साथ काम कर रही भारतीय कंपनियों, बेलोर में नेशनल स्कूल ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन के प्रोफेसर एवं डीन डॉ. पीटर होटेज, टेक्सास चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल सेंटर फॉर वैक्सीन डेवलपमेंट, नोवावैक्स के सह-निदेशक मर्क एंड रिजबैक बायो ने भारतीय राजनयिक के ट्वीट को रिट्वीट किया।

अक्टूबर में ह्यूस्टन की अपनी यात्रा के दौरान संधू ने प्रोफेसर होटेज से मुलाकात की थी और इस मुद्दे पर चर्चा की थी। इस साल जून में राजदूत ने मेरीलैंड में नोवावैक्स केंद्र का दौरा किया। उन्होंने सानीश्योर के सीईओ थॉमस हुक से भी बात की। सानीश्योर, एसआईआई-नोवावैक्स सहयोग के लिए घटकों की आपूर्ति करती है।

कॉर्बेवैक्स, प्रोटीन उप-इकाई से बना कोविड-19 रोधी टीका है, जिसकी तकनीक को टेक्सास चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल और बेलोर कॉलेज ऑफ मेडिसिन के सहयोग से बनाया गया है। कॉर्बेवैक्स को भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण (ईयूए) की मंजूरी मिली है। टेक्सास चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल ने एक बयान में कहा कि भारत के साथ अन्य जरूरतमंद देशों में इसकी शुरुआत की जा रही है।

बयान में कहा गया है कि इसे ‘‘दुनिया का कोविड-19 रोधी टीका’’ कहा जाता है। इसमें एक पारंपरिक प्रोटीन-आधारित तकनीक का उपयोग किया गया है जिसके बड़े पैमाने पर उत्पादन से वैश्विक आबादी का व्यापक टीकाकरण सुलभ हो जाएगा।

जांच के दो चरण को पूरा करने के बाद कॉर्बेवैक्स के तीसरे चरण में 3,000 से अधिक प्रतिभागियों को शामिल किया गया जिनमें बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता को विकसित होते पाया गया और उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला