लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी एवं दवा उद्योग में भारत, अमेरिका के बीच सहयोग की अपार संभावनाएं: विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: May 1, 2021 15:14 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, एक मई कोविड-19 वैश्विक महामारी से बुरी तरह प्रभावित भारत के लिए सहायता बढ़ाने के अमेरिका सरकार के प्रयासों के बीच, भारतीय जन स्वास्थ्यसेवा विशेषज्ञ डॉ. मृणालिनी दरसवाल ने कहा है कि स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी एवं दवा उद्योग के क्षेत्रों में भारत और अमेरिका के बीच सहयोग की अपार संभावनाएं हैं।

हार्वर्ड विश्वविद्यालय में कोविड-19 पर ध्यान केंद्रित करते हुए जन स्वास्थ्य में डॉक्टरेट की पढ़ाई कर रही भारतीय लोक सेवक डॉ. दरसवाल ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘इस संकट से उबरने के बाद भारत और अमेरिका के बीच जिन दो क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं, उनमें स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी एवं दवा उद्योग शामिल है।’’

2002 बैच की ओडिशा काडर की आईएएस अधिकारी दरसवाल ने कहा कि भारत ने स्वास्थ्य क्षेत्र, खासकर नवोन्मेष एवं विनिर्माण में अपनी योग्यता साबित की है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका के लिए यह लाभकारी है कि वह भारत की दवा बनाने की क्षमता और प्रौद्योगिकी संबंधी क्षमताओं का लाभ उठाए ।

दरसवाल ने कहा, ‘‘इससे चीन पर अमेरिका की निर्भरता भी कम होगी, जो विश्वासघाती सहयोगी साबित हुआ है, जिसे कोविड-19 की उत्पत्ति छुपाने और ग्रह को इस मुश्किल परिस्थिति में पहुंचाने का कोई पछतावा नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला