लाइव न्यूज़ :

भारत, अमेरिका मादक पदार्थ रोधी नियमन, कानूनों के क्रियान्वयन पर तालमेल बढ़ाने के लिए सहमत

By भाषा | Updated: December 1, 2020 23:07 IST

Open in App

वाशिंगटन, एक दिसंबर भारत और अमेरिका ने मादक पदार्थ रोधी नियमन, कानून के क्रियान्वयन पर अपना तालमेल बढ़ाने और इस संबंध में आंकड़े साझा करने पर सहमति जतायी है। एक बयान में मंगलवार को इस बारे में बताया गया।

मादक पदार्थ रोधी कार्यकारी समूह (सीएनडब्ल्यूजी) की 24 नवंबर को हुई बैठक के दौरान दोनों देशों ने नशीली दवाओं और मादक द्रव्यों के उत्पादन, वितरण और आयात-निर्यात के संबंध में आंकड़े साझा करने पर भी सहमति जतायी।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उप महानिदेशक स्वापक नियंत्रण बोर्ड, गृह मंत्रालय के सचिन जैन ने किया। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व नेशनल ड्रग कंट्रोल पॉलिसी के सहायक निदेशक केंप चेस्टर ने किया।

संयुक्त बयान में कहा गया कि प्रतिनिधिमंडल ने बैठक में मादक पदार्थ रोधी नियमन और कानून के क्रियान्वयन पर तालमेल बढ़ाने को लेकर विस्तृत बातचीत की। दोनों पक्षों ने संयुक्त कार्रवाई के लिए क्षेत्रों को चिन्हित किया और इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर करीबी तालमेल से आगे भी काम जारी रखने का संकल्प लिया।

दोनों पक्षों ने अमेरिका और भारत में मादक पदार्थ संबंधी चुनौतियों पर एक दूसरे से दृष्टिकोण साझा किए और अवैध उत्पादन, तस्करी पर रोक लगाने में सहयोग को बढ़ाने की प्रतिबद्धता जतायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब