लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन की नौसेना का ‘कैरियर स्ट्राइक ग्रुप’ सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेने जाएगा भारत

By भाषा | Updated: April 26, 2021 20:32 IST

Open in App

लंदन, 26 अप्रैल ब्रिटेन की नौसैना की इकाई कैरियर स्ट्राइक ग्रुप (सीएसजी) अपने विमानवाहक पोत एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ के साथ भारत जाने वाला है जहां यह इस साल हिंद महासागर में भारतीय सैन्य बलों के साथ संयुक्त अभ्यास में हिस्सा लेगा।

ब्रिटेन की सरकार ने सोमवार को इस बारे में बताया।

ब्रिटेन की विदेश नीति में हिंद-प्रशांत दृष्टिकोण के तहत ब्रिटेन की ‘रॉयल नैवी’ का सबसे बड़ा पोत एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर की यात्रा करेगा।

‘कैरियर स्ट्राइक ग्रुप’ में वायु सेना का एफ35 बी लड़ाकू विमान भी है और एक पनडुब्बी, नौसैन्य हेलिकॉप्टर, टोमाहॉक क्रूज मिसाइलों के साथ नौसेना के जहाज भी हैं।

ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वलासे ने कहा, ‘‘ब्रिटेन और भारत विशेष रूप से विश्व स्तरीय अनुसंधान, विकास और प्रशिक्षण में स्वाभाविक रक्षा भागीदार हैं। भारत के साथ कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के तालमेल से यह संबंध और प्रगाढ़ होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह तैनाती ब्रिटेन की तत्परता का प्रतीक है और भारत, हिंद-प्रशांत क्षेत्र तथा अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को खतरा से सामना करने को लेकर हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है। ’’

नयी दिल्ली में ब्रिटेन के उच्चायोग ने कहा कि पोत की तैनाती के दौरान ब्रिटेन वैश्विक व्यापार मार्ग के जरिए आवागमन की स्वतंत्रता का समर्थन करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला