लाइव न्यूज़ :

संरा शांतिरक्षकों की सुरक्षा के लिए अगस्त में एक मोबाइल प्रौद्योगिकी मंच शुरू करेगा भारत

By भाषा | Updated: May 25, 2021 11:52 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 25 मई भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों की सुरक्षा के लिए प्रौद्योगिकी के महत्व को रेखांकित करते हुए विश्व निकाय को बताया कि वह इस साल अगस्त में एक ‘मोबाइल टेक’ मंच की शुरुआत करने जा रहा है, जो ड्यूटी के दौरान शांतिरक्षकों को इलाके से संबंधित जानकारी देगा।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत के नागराज नायडू ने सोमवार को कहा, ‘‘ शांतिरक्षकों की सुरक्षा और सुरक्षा में सुधार के लिए उपयुक्त प्रौद्योगिकी का उपयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। शांति स्थापना कार्यों में क्षेत्र-केन्द्रित, विश्वसनीय और लागत प्रभावी नई तकनीकों का उपयोग.... समय की आवश्यकता है।’’

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ‘संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान: शांतिरक्षकों की सुरक्षा और सुरक्षा में सुधार’ पर चर्चा के दौरान नायडू ने कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियान संचालन विभाग और परिचालन सहायता विभाग के साथ मिलकर एक मोबाइल प्रौद्योगिकी मंच ‘यूनाईट अवेयर’ विकसित कर रहा है, जो शांतिरक्षकों में स्थितिजन्य जागरुकता बढ़ाने और उन्हें इलाके से संबंधित जानकारी प्रदान करने में मदद करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम इस योजना के लिए 16.4 लाख डॉलर का योगदान दे चुके हैं और इसे अगस्त में शुरू किया जा सकता है।’’

भारत संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में योगदान देने वाले सबसे बड़े देशों में से एक है और इसने पिछले कुछ वर्षों में 49 मिशनों में अपने 250,000 से अधिक सैनिकों को भेजा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना