लाइव न्यूज़ :

भारत तीन सांस्कृतिक धरोहरों के जीर्णोद्धार के लिए नेपाल को 14.2 करोड़ रुपये देगा

By भाषा | Updated: February 12, 2021 21:32 IST

Open in App

काठमांडू, 12 फरवरी भारत काठमांडू घाटी में तीन सांस्कृतिक धरोहर स्थलों के जीर्णोद्धार एवं सरंक्षण के लिए 14.2 करोड़ नेपाली रुपये उपलब्ध कराएगा।

ये तीनों स्थल सांस्कृतिक विरासत परियोजना का हिस्सा हैं जिनके जीर्णोद्धार एवं सरंक्षण की जिम्मेदारी भारत ने नेपाल में आए भूकंप के बाद ली थी और इसके लिए दोनों देशों ने सहमति पत्र पर दस्तखत किए हैं।

सहमति पत्र के अनुसार भारत ने भूंकप के बाद नेपाल के आठ जिलों में सांस्कृतिक विरासत स्थलों के जीर्णोद्धार एवं सरंक्षण के लिए पांच करोड़ डॉलर का अनुदान देने की प्रतिबद्धता जताई है।

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के प्रतिनिधियों एवं नेपाल के विभिन्न हितधारकों ने इन तीन स्थानों के सरंक्षण के लिए बृहस्पतिवार को तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

भारतीय दूतावास के मुताबिक भारत सेतो मछिंद्रनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार करेगा, बुधनीलकांठा में धर्मशाला का निर्माण करेगा एवं ललितपुर जिले में कुमारी गृह का सरंक्षण एवं विकास करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल