लाइव न्यूज़ :

भारत को पूर्ण सब्सिडी पर मिलेंगे कोविड रोधी 19-25 करोड़ टीके : गावी

By भाषा | Updated: May 7, 2021 20:46 IST

Open in App

वाशिंगटन, सात मई टीकों से संबंधित वैश्विक संगठन गावी ने शुक्रवार को कहा कि भारत को कोविड-19 रोधी 19-25 करोड़ टीके पूर्ण सब्सिडी पर मिलने के साथ ही तात्कालिक तकनीकी सहायता और प्रशीतन श्रृंखला उपकरण के लिए तीन करोड़ डॉलर की वित्तीय सहायता भी मिलेगी।

गावी के एक प्रवक्ता ने कहा कि कोवैक्स बोर्ड ने मुद्दे पर दिसंबर में निर्णय लिया था।

सार्वजनिक-निजी वैश्विक स्वास्थ्य भागीदारी से जुड़ा यह संगठन कम और मध्यम आय वाले देशों को टीका उपलबध कराने के लिए वैश्विक प्रयासों का नेतृत्व कर रहा है।

गावी के एक प्रवक्ता कहा, ‘‘गावी मौजूदा संकट में भारत की मदद के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। दिसंबर 2020 में कोवैक्स बोर्ड इस बात पर सहमत हुआ था कि एएमसी व्यवस्था के तहत मिलने वाली टीके की कुल खुराकों में से लगभग 20 प्रतिशत खुराक भारत को मिलेंगी।’’

उन्होंने कहा कि इस तरह भारत को पूर्ण सब्सिडी पर 19-25 करोड़ टीके मिलेंगे।

प्रवक्ता ने कहा कि इसके अलावा संगठन को संबंधित व्यवस्था के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता में से भारत को लगभग 20 प्रतिशत सहायता मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इस तरह भारत को तात्कालिक तकनीकी सहायता और प्रशीतन श्रृंखला उपकरण के लिए तीन करोड़ डॉलर की वित्तीय सहायता भी मिलेगी।

गावी ने एक सवाल के जवाब में इस बात को स्वीकार किया कि भारत में महामारी के मौजूदा संकट के चलते संगठन की टीका आपूर्ति पर असर पड़ा है क्योंकि नयी दिल्ली टीकों की बड़ी निर्माता और आपूर्तिकर्ता रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब