लाइव न्यूज़ :

भारत-ताजिकिस्तान आर्थिक सहयोग को और मजबूत बनाया जा सकता है : जयशंकर

By भाषा | Updated: March 31, 2021 17:21 IST

Open in App

दुशांबे, 31 मार्च विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को ताजिकिस्तान के विदेश मंत्री सिरोजिद्दीन मुहरीद्दीन के साथ मुलाकात के बाद कहा कि दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को और मजबूत किए जाने की संभावनाएं हैं। साथ ही उन्होंने दोनों देशों के व्यावसायी समुदाय से एक-दूसरे के साथ बेहतर संबंध विकसित करने को भी कहा।

अफगानिस्तान पर नौवें ‘हार्ट ऑफ एशिया’ मंत्रीस्तरीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए जयशंकर ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे आए हुए हैं। विदेश मंत्री के रूप में जयशंकर की किसी प्रमुख मध्य एशियाई देश की यह पहली आधिकारिक द्विपक्षीय यात्रा है।

उन्होंने एक बयान में कहा कि ‘हार्ट ऑफ एशिया इस्तांबुल प्रॉसेस ऑन अफगानिस्तान’ का नौवां मंत्रीस्तरीय सम्मेलन उचित समय पर हो रहा है।

जयशंकर ने कहा, ‘‘ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति एमामोली रहमान ने दोनों देशों के बीच बेहतर आर्थिक सहयोग, विशेष रूप से भारतीय कंपनियों द्वारा ताजिकिस्तान में निवेश पर जोर दिया। आगे के संबंधों में यह मुख्य बिंदु रहेगा।’’

मंत्री ने कहा कि उनकी ‘‘द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर और क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर’’ विदेश मंत्री सिरोजिद्दीन के साथ विस्तृत चर्चा हुई।

जयशंकर ने कहा, ‘‘सिरोजिद्दीन और मेरे समान विचार हैं कि जैसे समय के साथ हमारा द्विपक्षीय रणनीतिक संबंध बेहतर हुआ है वैसे ही आर्थिक सहयोग को भी बेहतर बनाने की संभावना है।’’

उन्होंने कहा कि विकास के क्षेत्र में सहयोग भी द्विपक्षीय संबंधों में महत्वपूर्ण स्तंभ बन गया है।

विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘हमारी अनुदान सहायता के तहत हमने ताजिकिस्तान में कई परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा किया है जिनमें स्कूलों में आईटी उपकरण लगाना, खाद्य प्रसंस्करण प्लांट लगाना, इंजीनियरिंग कार्यशाला, दवाओं के प्लांट, आईटी केन्द्र, पनबिजली परियोजनाओं से जुड़े कार्य आदि शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना