लाइव न्यूज़ :

लीडरशिप ग्रुप फॉर इंडस्ट्री ट्रांजिशन के साथ काम करने के लिए भारत, स्वीडन सराहना के पात्र : गुतारेस

By भाषा | Updated: June 2, 2021 20:32 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, दो जून संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने बुधवार को भारत और स्वीडन की ‘इंडस्ट्री ट्रांजिशन’ ट्रैक के साथ काम करने के लिए सराहना की। इसका लक्ष्य 2050 तक शून्य उत्सर्जन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्टील और सीमेंट जैसे उद्योगों के साथ मजबूत प्रतिबद्धता स्थापित करना है।

चिली द्वारा आयोजित ‘क्लीन एनर्जी मिनिस्ट्रियल’ में गुतारेस ने कहा, ‘‘स्टील और सीमेंट जैसे क्षेत्रों में हमें सरकारों के संकल्प के मुताबिक 2030 के लिए तुरंत प्रामाणिक परियोजनाएं और वैश्विक प्रबंधन लक्ष्य की जरूरत है।’’

गुतारेस ने कहा, ‘‘मैं भारत और स्वीडन की प्रशंसा करता हूं जिन्होंने लीडरशिप ग्रुप फॉर इंडस्ट्री ट्रांजिशन के साथ काम किया। शून्य उत्सर्जन लक्ष्य हासिल करने के लिए हमें हरसंभव प्रयास करना होगा।’’

‘लीडरशिप ग्रुप फॉर इंडस्ट्री ट्रांजिशन’ उन देशों और कंपनियों को एक मंच पर लाता है जो उद्योगों की तरफ से 2050 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

भारत और स्वीडन इंडस्ट्री ट्रांजिशन ट्रैक के अगुआ हैं। ये स्टील और सीमेंट उद्योग के साथ मिलकर मजबूत प्रतिबद्धता बना रहे हैं और नौवहन जैसे क्षेत्रों में भी ये सकारात्मक माहौल तैयार कर रहे हैं।

गुतारेस ने कहा कि स्टील, सीमेंट, नौवहन, विमानन, भू परिवहन और भवन जैसे क्षेत्रों में 2050 तक शून्य उत्सर्जन के लिए कार्य योजना जरूरी है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर नौवहन सेक्टर कोई देश होता तो यह दुनिया का छठा सबसे बड़ा ग्रीन हाउस उत्सर्जक होता... 2030 तक शून्य उत्सर्जन वाले पोतों का होना जरूरी है।’’

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने इस वर्ष अप्रैल में भारत-स्वीडन जलवायु पहल ‘लीडरशिप ग्रुप फॉर इंडस्ट्री ट्रांजिशन’ में शामिल होने के अमेरिका के निर्णय का स्वागत किया था और कहा था कि इससे पेरिस समझौते के लक्ष्यों को हासिल करने में सहयोग मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब