लाइव न्यूज़ :

भारत ने शिक्षण संस्थानों के पुनर्निर्माण के लिए नेपाल को 30.66 करोड़ नेपाली रुपये की मदद दी

By भाषा | Updated: January 6, 2021 21:28 IST

Open in App

काठमांडू, छह जनवरी भारत ने नेपाल को 2015 के भूकंप में क्षतिग्रस्त हुए शिक्षण संस्थानों के पुनर्निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता के तहत बुधवार को 30.66 करोड़ नेपाली रुपए (करीब 19.21 करोड़ भारतीय रुपये) की सहायता प्रदान की।

भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा कि भारत ने अब तक नेपाल को शिक्षण क्षेत्र पुनर्निर्माण परियोजनाओं के तहत 81.98 करोड़ नेपाली रुपये (51.37 करोड़ भारतीय रुपये) की राशि की प्रतिपूर्ति की है।

नेपाल में अप्रैल 2015 में 7.8 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया था जिसमें करीब 9,000 लोगों की मौत हो गयी थी, वहीं लगभग 22,000 अन्य लोग घायल हो गए थे।

बयान के अनुसार, भारतीय दूतावास के उप प्रमुख एन खम्पा ने 30.66 करोड़ नेपाली रुपए का एक चेक नेपाल के पुनर्निर्माण प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुशील ग्यावली को सौंपा। यह राशि भूकंप प्रभावित जिलों में शिक्षण संस्थानों के पुनर्निर्माण के लिए दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब