लाइव न्यूज़ :

भारत ने गुतारेस के दूसरे कार्यकाल का समर्थन किया

By भाषा | Updated: May 26, 2021 18:19 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 26 मई संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख के तौर पर महासचिव एंतोनियो गुतारेस की जनवरी 2022 से पांच वर्ष के दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से उम्मीदवारी का भारत ने समर्थन किया है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को यहां गुतारेस से मुलाकात की और उनके साथ ‘‘गर्मजोशी के साथ हुई लंबी बैठक’’ के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जिसमें कोविड-19 की चुनौती, टीका आपूर्ति श्रृंखला को दुरूस्त करना, जलवायु से जुड़े मुद्दे, क्षेत्रीय चुनौतियां और अगस्त में संयुक्त राष्ट्र की अध्यक्षता के दौरान भारत की प्राथमिकताएं शामिल थीं।

जयशंकर ने बैठक के बाद ट्वीट किया, ‘‘इस चुनौतीपूर्ण समय में संयुक्त राष्ट्र के यूएनएसजी के नेतृत्व को भारत महत्व देता है। दूसरे कार्यकाल के लिए उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया।’’

बाद में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जयशंकर ने बताया कि भारत इस चुनौतीपूर्ण समय में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के नेतृत्व को महत्व देता है। दूसरे कार्यकाल के लिए उनकी उम्मीदवारी के भारत के समर्थन से भी उन्हें अवगत कराया गया।’’

पहली बार जयशंकर ने गुतारेस के दूसरे कार्यकाल का खुलकर समर्थन किया है।

गुतारेस ने एक जनवरी 2017 को संयुक्त राष्ट्र के नौवें महासचिव का पदभार ग्रहण किया था और उनका पहला कार्यकाल इस वर्ष 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। अगले महासचिव का कार्यकाल एक जनवरी 2022 से शुरू होगा।

पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री गुतारेस ने इससे पहले संयुक्त् राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त के तौर पर जून 2005 से दिसंबर 2015 तक अपनी सेवा दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी