लाइव न्यूज़ :

भारत, श्रीलंका का संयुक्त सैन्य अभ्यास तालमेल, पारस्परिकता को और अधिक बढ़ाएगा :भारतीय थल सेना

By भाषा | Updated: October 16, 2021 15:28 IST

Open in App

कोलंबो, 16 अक्टूबर भारत और श्रीलंका का 12 दिनों का संयुक्त सैन्य अभ्यास द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने के अलावा दोनों सशस्त्र बलों के बीच तालमेल एवं पारस्परिकता को और अधिक बढ़ाएगा।

भारतीय थल सेना ने एक ट्वीट में कहा कि भारतीय और श्रीलंकाई थल सेनाओं के बीच सैन्य अभ्यास मित्र शक्ति 21 श्रीलंका के पूर्वी जिले अंपारा में संपन्न हो गया।

यह 12 दिवसीय सैन्य अभ्यास चार अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चला, जिसमें आतंक रोधी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।

सेना ने कहा, ‘‘सशस्त्र बलों के बीच तालमेल और पारस्परिकता बढ़ाने के अलावा, अभ्यास ने दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने में भी मदद की।’’

शुक्रवार को सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे अभ्यास के समापन के अवसर पर मौजूद थे। वह श्रीलंका के अपने समकक्ष जनरल शावेंद्र सिल्वा के न्योते पर चार दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को यहां पहुंचे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब