लाइव न्यूज़ :

भारत, श्रीलंका का संयुक्त सैन्य अभ्यास तालमेल, पारस्परिकता को और अधिक बढ़ाएगा :भारतीय थल सेना

By भाषा | Updated: October 17, 2021 01:11 IST

Open in App

कोलंबो, 16 अक्टूबर भारत और श्रीलंका का 12 दिनों का संयुक्त सैन्य अभ्यास द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने के अलावा दोनों सशस्त्र बलों के बीच तालमेल एवं पारस्परिकता को और अधिक बढ़ाएगा। भारतीय थल सेना ने शनिवार को यह कहा।

सेना ने एक ट्वीट में कहा कि भारतीय और श्रीलंकाई थल सेनाओं के बीच सैन्य अभ्यास मित्र शक्ति 21 का आठवां सत्र श्रीलंका के पूर्वी जिले अंपारा में संपन्न हो गया।

यह 12 दिवसीय सैन्य अभ्यास चार अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चला, जिसमें आतंक रोधी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।

सेना ने कहा, ‘‘सशस्त्र बलों के बीच तालमेल और पारस्परिकता बढ़ाने के अलावा, अभ्यास ने दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने में भी मदद की।’’

शुक्रवार को सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे अभ्यास के समापन के अवसर पर मौजूद थे। वह श्रीलंका के अपने समकक्ष जनरल शावेंद्र सिल्वा के न्योते पर चार दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को यहां पहुंचे थे।

संयुक्त अभ्यास में भारतीय थल सेना के 120 कर्मियों की सशस्त्र टुकड़ी ने भागीदारी की, जिसका नेतृत्व कर्नल प्रकाश कुमार ने किया।

सेना ने कहा कि वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम ने द्विपक्षीय सैन्य सहयोग को मजबूत करने में योगदान दिया है।

इस बीच, जनरल नरवणे ने शनिवार को श्रीलंकाई नौसेना के मुख्यालय का दौरा किया और इसके कमांडर वाइस एडमिरल निशांत और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद भारतीय सेना प्रमुख ने श्रीलंकाई वायुसेना मुख्यालय का भी दौरा किया और एयर मार्शल एस के पथिराना से वार्ता की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला