लाइव न्यूज़ :

भारत, श्रीलंका ने आतंकवाद निरोधक सहयोग पर 12 दिन का सैन्याभ्यास शुरू किया

By भाषा | Updated: October 4, 2021 10:57 IST

Open in App

कोलंबो, चार अक्टूबर भारत और श्रीलंका ने आतंकवाद निरोधक सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए पूर्वी श्रीलंकाई जिले अंपारा के कॉम्बैट ट्रेनिंग स्कूल में 12 दिन का सैन्याभ्यास शुरू किया।

श्रीलंका की सेना ने कहा कि ‘मित्र शक्ति’ अभ्यास का आठवां सत्र चार अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें कर्नल प्रकाश कुमार के नेतृत्व में भारतीय सेना के 120 सशस्त्र जवानों की टुकड़ी भाग ले रही है।

उसने कहा कि दो या अधिक देशों के बीच आतंकवाद, परस्पर अभियान संबंधी कौशल, संयुक्त रणनीतिक अभ्यासों के आयोजन और एक दूसरे के सर्वश्रेष्ठ अनुभवों को साझा करने पर समझ बढ़ाने के लिए संयुक्त सैन्य अभ्यास की योजना तैयार की गयी।

सेना ने कहा कि भारतीय सैनिक शनिवार को भारतीय वायु सेना के विमान से यहां पहुंचे। यह वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम हर साल भारत या श्रीलंका में होता है।

श्रीलंका में अप्रैल 2019 में बड़ी संख्या में बम विस्फोट हुए थे जिनमें 300 से अधिक लोग मारे गये थे। विस्फोटों की पृष्ठभूमि में भारत और श्रीलंका ने आतंकवाद निरोधक सहयोग को बढ़ाया।

मित्र शक्ति सैन्याभ्यास का सातवां सत्र 2019 में पुणे में आयोजित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब