लाइव न्यूज़ :

तटस्थ अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों को कश्मीर जाने की अनुमति दे भारत: पाकिस्तान

By भाषा | Updated: February 19, 2021 01:09 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 18 फरवरी पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को भारत से अपील की कि वह तटस्थ अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों को कश्मीर जाने और कश्मीरी लोगों से निर्बाध बातचीत करके जमीनी हकीकत का आकलन करने की अनुमति दे।

पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के प्रवक्ता जाहिद हफीज चौधरी ने कहा कि भारत को संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षकों, मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय, ओआईसी स्वतंत्र स्थायी मानवाधिकार आयोग के सदस्यों और अंतरराष्ट्रीय मीडिया को कश्मीर जाने और कश्मीरी लोगों से निर्बाध बातचीत करके जमीनी हकीकत का आकलन करने की अनुमति देनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि यूरोप, लातिन अमेरिका और अफ्रीकी देशों के राजनयिक अगस्त, 2019 में संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद केंद्रशासित प्रदेश में जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर बुधवार को जम्मू-कश्मीर आए थे।

धार्मिक कारणों से पाकिस्तान की यात्रा करने से इच्छुक सिखों को भारत द्वारा यहां आने की अनुमति नहीं दिए जाने संबंधी सवाल के जवाब में चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान भारत समेत दुनियाभर के सिख यात्रियों को सर्वाधिक सुविधाएं मुहैया कराता है, ताकि वे यहां अपने धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकें।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि भारत को भी सिख यात्रियों को पाकिस्तान स्थित उनके धार्मिक स्थलों में आने की सुविधा देनी चाहिए।’’

भारत ने बुधवार को पाकिस्तान में सुरक्षा और कोविड-19 संबंधी हालात का हवाला देते हुए करीब 600 तीर्थयात्रियों को यहां आने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला