लाइव न्यूज़ :

मालवाहक जहाज पर लगी आग बुझाने के लिये भारत ने श्रीलंकाई नौसेना को भेजी मदद

By भाषा | Updated: May 25, 2021 20:01 IST

Open in App

कोलंबो, 25 मई कोलंबो के तट के पास पिछले सप्ताह एक कंटेनर पोत पर लगी आग को बुझाने में श्रीलंकाई नौसेना की मदद के लिये भारत ने तटरक्षक बल के दो जहाज और एक विमान रवाना किया है। आग पर काबू पाने के लिए तटीय कमान ने अपने प्रयास तेज कर दिये हैं।

जहाज पर मौजूद – फिलीपीन, चीनी, भारतीय और रूसी नागरिकता वाले- चालक दल के 25 सदस्यों को बचा लिया गया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक चालक दल में कम से कम पांच भारतीय हैं।

अधिकारियों ने बताया कि गुजरात में हजीरा से सौंदर्य प्रसाधनों के लिए रसायन और अन्य कच्चा माल कोलंबो बंदरगाह लेकर आए कंटेनर जहाज एमवी ‘एक्स-प्रेस पर्ल’ में 20 मई को तट से 9.5 समुद्री मील दूरी पर आग लग गयी। इसी जगह पर जहाज ने लंगर डाला था।

भारतीय उच्चायोग ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा, “मदद पहुंच रही है! श्रीलंका के अनुरोध पर हमेशा की तरह त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए भारत ने आईसीजी वैभव और आईसीजी डॉर्नियर और टग वाटर लिली को आग पर काबू पाने के लिये रवाना किया है।”

जहाज पर लगी आग को बुझाने के लिये एक बड़ा अभियान शुरू किया गया है। नौसेना, बंदरगाह प्राधिकरण और समुद्री पर्यावरण सुरक्षा प्राधिकरण के विशेष दल ने 21 मई को आग से जूझ रहे जहाज पर अग्निशमन के प्रयास शुरू किये थे।

अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार सुबह को एक तेज धमाके की आवाज सुनी गई , संभवत: आग अब भी पोत के नीचे के खंड में लगी है जहां नाइट्रिक एसिड को भंडारित किया गया है।

नौसेना ने मंगलवार को जारी किये गए एक बयान में भारत से आ रही मदद की पुष्टि की ।

तेज हवा के कारण आग और भड़की।

इसमें कहा गया, “हालांकि, चालक दल के सदस्यों और आपदा प्रतिक्रिया दल के सदस्यों को अब सुरक्षित किनारे पर लाया जा चुका है।”

बयान के मुताबिक अशांत समुद्र और खराब मौसम के कारण जहाज अब दाएं तरफ झुक गया है। इसके फलस्वरूप जहाज पर रखे कुछ कंटेनर समुद्र में गिरकर डूब गए।

नौसेना ने कहा कि उसने मछुआरों से इस जगह से दूर रहने को कहा है।

इस जहाज से क्योंकि रसायन लाए जा रहे थे ऐसे में समुद्री पर्यावरण प्रदूषण प्राधिकरण ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे पोत कि किसी भी सामग्री या पैकेज को न छुएं जो हो सकता है समुद्र में बहते हुए कोलंबो या नेगोंबो के पश्चिमी तटीय इलाकों तक पहुंच जाएं।

नौसेना ने कहा कि आग को पूरी तरह बुझाने का प्रयास जारी है।

नौसेना ने कहा है कि आग पर काबू पाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। अभियान के दौरान आठ मालवाहक कंटेनर समुद्र में गिर गए।

नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन इंडिका डे सिल्वा ने बताया कि रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण आग लगी।

यह पोत सिंगापुर में पंजीकृत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला