लाइव न्यूज़ :

भारत ने डूब गये मालवाहक जहाज के इर्द-गिर्द सर्वे में श्रीलंका के सहयोग के लिए भेजा जहाज

By भाषा | Updated: June 25, 2021 20:29 IST

Open in App

कोलंबो, 25 जून भारत ने कोलंबो बंदरगाह के बाहर मालवाहक जहाज के डूब जाने के बाद उस क्षेत्र में नौवहन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए घटनास्थल के इर्द-गिर्द श्रीलंका द्वारा किये जा रहे सर्वेक्षण में सहयोग के लिए अत्याधुनिक उपकरण से लैस अपना एक नौसैनिक जहाज भेजा है।

आईएनएस सर्वेक्षक जहाज बृहस्पतिवार को यहां पहुंचा और उसने कार्य शुरू कर दिया है। श्रीलंका सरकार ने कोलंबो बंदरगाह के बाहर के क्षेत्र में नौवहन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत से इस संबंध में औपचारिक अनुरोध किया था।

भारतीय उच्चायोग ने कहा, ‘‘ ऑपरेशन सागर आरक्षा 2 के तहत संयुक्त सर्वेक्षण अभियान से क्षेत्र में सुरक्षित नौवहन बहाल करने में और भारत की ‘ पड़ोसी प्रथम’ नीति को पूरा करने मदद मिलेगी। यह नीति हिंद महासागर में ऐसी आपदाओं का असर न्यूनतम करने में तुरंत सहयोग का आह्वान करती है। ’’

उसने कहा कि साइडस्कैन सोनार समेत अत्याधुनिक उपकरण से लैस इस जहाज के आने से डूब गये जहाज एमवी एकसप्रेस पर्ल के आसपास एवं कोलंबो के निकटवर्ती क्षत्रे में सर्वेक्षण प्रयासों में मदद मिलेगी।

इस संयुक्त सर्वेक्षण में नेशनल एक्वेटिक रिसोर्सेज रिसर्च एंड डेवलपमेंट एजेंसी (नारा), श्रीलंका नौसेना और भारतीय नौसेना साथ मिलकर काम करेंगी। सिंगापुर के झंडे वाले एमवी एकसप्रेस पर्ल में 20 मई को आग लग गयी थी और आग बुझाने से पहले उसपर लदे 1486 कंटेनरों में ज्यादातर समुद्र में गिर गये थे। ऑपरेशन सागर आरक्षा 2 के तहत भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से आग बुझाने में लगे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात