लाइव न्यूज़ :

मेहर तरार के ट्वीट के बाद भारत ने लौटा दिया पाकिस्तान को वो बच्चा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 2, 2018 08:56 IST

बच्चे की दर्दभरी यह कहानी उस वक्त सामने आई जब दो दिसम्बर को पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार ने एक ट्वीट के जरिए उसे उजागर किया।

Open in App

पाकिस्तान के एक मूक बधिर बारह साल के बच्चे को सोमवार को पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंप दिया गया। यह बच्चा बीते साल मई में भटक कर भारतीय क्षेत्र में आ गया था। फरीदकोट के उपायुक्त राजीव पराशर ने आईएएनएस को बताया, "विदेश मंत्रालय ने आज (सोमवार) सुबह हसनैन को वापस स्वदेश भेजने की अनुमति दे दी। इसके बाद उसे अटारी सीमा पर पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंप दिया गया।"

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने बच्चे को पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में एक मई 2017 को पकड़ा था। यह अनजाने में सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में आ गया था।

पराशर ने बताया कि बच्चे को बीते साल मई से निरीक्षण गृह में रखा गया था। उसकी जेब से मिले बीस रुपये के पाकिस्तानी नोट से उसकी पहचान हुई थी।

नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग ने इस बात की पुष्टि की थी कि बच्चे के पिता जावेद इकबाल लाहौर के निवासी हैं।

बच्चे की दर्दभरी यह कहानी उस वक्त सामने आई जब दो दिसम्बर को पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार ने एक ट्वीट के जरिए उसे उजागर किया।

इसके बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मेहर से बच्चे की पूरी जानकारी मांगी थी। इसके बाद पूरी कार्रवाई की गई। नतीजतन बच्चे को वापस पाकिस्तान को भेज दिया गया है।

टॅग्स :पाकिस्तानसुषमा स्वराज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल