लाइव न्यूज़ :

भारत ने हाल ही में कोविड-19 से तबाही झेली : ट्रंप

By भाषा | Updated: June 17, 2021 23:05 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 17 जून अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत ने कोरोना वायरस महामारी से तबाही झेली है। उन्होंने कहा कि चीन कोविड-19 की वैश्विक महामारी के लिए जिम्मेदार है और उसे अमेरिका को 10 खरब डॉलर का हर्जाना देना चाहिए।

ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार में कहा कि चीन को दुनिया को हर्जाना देना चाहिए और यह उन्हें अपनी क्षमता के अनुसार देना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘संख्या (हर्जाना) इससे कहीं अधिक है लेकिन वे इतना ही अमेरिका को भुगतान कर सकते हैं। पूरी दुनिया में नुकसान कहीं अधिक है। देखिए कैसे उनके किए की वजह से देश बर्बाद हुए, भले वह दुर्घटना हो या नहीं। मैं उम्मीद करता हूं कि वह हादसा ही था। मैं उम्मीद करता हूं कि यह अक्षमता या हादसे की वजह से हुआ।’’

ट्रंप ने कहा, ‘‘लेकिन जब आप देखते हैं , भले यह दुर्घटनावश हुआ, आप इन देशों को देखें। वे अब कभी पहले जैसे नहीं होंगे। हमारा देश भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है लेकिन अन्य देश हमसे भी अधिक प्रभावित हुए हैं।’’

उन्होंने कहा कि जैसा कि मैने भारत का हवाला दिया, जो वर्तमान में सबसे खराब सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट का सामना कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ देखिये, भारत में क्या हो रहा है। ... तथ्य यह है कि भारत ने हाल ही में तबाही झेली और वस्तुतः सभी देश तबाह हुए हैं।’’

ट्रंप ने कहा ‘‘ मुझे लगता है कि एक कारण जो सबसे महत्वपूर्ण है वह है यह पता लगाना कि ये कहां से आया, कैसे आया। शायद मुझे पता है। मेरा मतलब है कि इसे लेकर मैं मुतमईन हूं। लेकिन निश्चित तौर पर चीन को मदद करनी चाहिए। ’’

चीनी अधिकारियों द्वारा दिसंबर 2019 में सबसे पहले वुहान में कोरोना वायरस की जानकारी दी गई।

ट्रंप का आरोप है कि मध्य चीन के वुहान शहर में स्थित वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से कोरोना वायरस लीक हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा