लाइव न्यूज़ :

नये वैश्विक युवा विकास सूचकांक में भारत 122वें स्थान पर

By भाषा | Updated: August 10, 2021 20:34 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 10 अगस्त लंदन में राष्ट्रमंडल सचिवालय द्वारा मंगलवार को जारी 181 देशों में युवाओं की स्थिति को मापने वाले एक नए ‘वैश्विक युवा विकास’ सूचकांक में भारत 122वें स्थान पर है।

युवा विकास की त्रिवार्षिक रैंकिंग ने भारत को 2010 और 2018 के बीच सूचकांक में शीर्ष पांच में शामिल किया, साथ ही अफगानिस्तान और रूस के साथ, शिक्षा और रोजगार जैसे क्षेत्रों में उनके अंकों (स्कोर) में औसतन 15.74 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

‘2020 वैश्विक युवा विकास सूचकांक के अनुसार, ‘‘2010 से 2018 तक शीर्ष पांच सुधारकर्ता देशों में अफगानिस्तान, भारत, रूस, इथियोपिया और बुर्किना फासो थे।’’ स्लोवेनिया, नॉर्वे, माल्टा और डेनमार्क के बाद सिंगापुर सबसे ऊपर है। चाड, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, दक्षिण सूडान, अफगानिस्तान और नाइजर क्रमशः अंतिम स्थान पर आए।

राष्ट्रमंडल महासचिव बैरोनेस पेट्रीसिया स्कॉटलैंड ने कहा कि युवाओं के लिए एक ऐसा भविष्य प्रदान करना अपरिहार्य है जो अधिक न्यायपूर्ण, समावेशी और स्थिर है। आंकड़ों के साथ उनके योगदान और जरूरतों को मापने से हम सकारात्मक प्रभाव को बढ़ाने में सक्षम होते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा युवा विकास सूचकांक एक महत्वपूर्ण उपकरण है जिसने यह आकलन करने की हमारी क्षमता को पहले ही काफी बढ़ा दिया है कि युवा अपने समाज में लाभकारी योगदान देने के लिए किस हद तक लगे हुए हैं, और नीतियों तथा उपकरणों को सक्षम करके सशक्त बनाया गया है।’’

युवा शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, समानता और समावेश, शांति और सुरक्षा, और राजनीतिक और नागरिक भागीदारी के विकास के अनुसार सूचकांक 0.00 (निम्नतम) और 1.00 (उच्चतम) के बीच देशों को श्रेणी प्रदान करता है। यह साक्षरता और मतदान सहित 27 संकेतकों को देखता है, जो 15 से 29 वर्ष की आयु के बीच दुनिया के 180 करोड़ लोगों की स्थिति को प्रदर्शित करते हैं।

वैश्विक शिक्षा स्कोर में तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिसमें दक्षिण एशिया में 16 प्रतिशत का सबसे बड़ा सुधार हुआ। शांति और सुरक्षा में 3.41 प्रतिशत का सुधार हुआ, जिसके परिणामस्वरूप प्रत्यक्ष हिंसा से मरने वाले युवा कम थे। सोमालिया ने युवाओं की शांति और सुरक्षा में सबसे बड़ा लाभ दर्ज किया, इसके बाद कोलंबिया, श्रीलंका, इरिट्रिया और रूस का स्थान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब