लाइव न्यूज़ :

भारत ने कोविड-19 से मुकाबले के लिए जरूरी चीजें मुहैया कराने वाले देशों की सराहना की

By भाषा | Updated: May 7, 2021 22:49 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, सात मई विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने शुक्रवार को कहा कि पिछले वर्ष 150 से अधिक देशों को कोविड-19 टीका और चिकित्सकीय उपकरण मुहैया कराने वाला भारत उन देशों की उसी तरह की मित्रता और एकजुटता की भावना के साथ सराहना करता है जिन्होंने देश को कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से मुकाबले के लिए जरूरी चीजें मुहैया करायी हैं।

श्रृंगला ने ‘‘अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के प्रबंधन : बहुपक्षवाद बरकरार रखने और संयुक्त राष्ट्र-केंद्रित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था’’ पर सुरक्षा परिषद की उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी ने वैश्विक परस्पर निर्भरता की गहराई ने ‘‘हमारी अभिज्ञता को और गहरा किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले एक साल की घटनाओं ने स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया है कि सभी देशों के लिए उन विभिन्न चुनौतियों की प्रतिक्रिया को समन्वित करना कितना जरूरी है कि जो यह महामारी सामने लायी है।’’

श्रृंगला ने कहा, ‘‘पिछले एक साल में, हमने दुनिया भर के 150 से अधिक देशों को कोविड-19 टीके, दवाएं, और चिकित्सा उपकरण प्रदान किए हैं। मित्रता और एकजुटता की इसी भावना से हम उनकी गहरी प्रशंसा करते हैं जो हमें कोविड-19 महामारी की उस दूसरी लहर से लड़ने के लिए कुछ जरूरी चीजों के साथ आगे आए हैं, जिसका हम वर्तमान समय में सामना कर रहे हैं।’’

भारत ने दुनिया भर के देशों को कोविड-19 टीके प्रदान किए। इन देशों में भारत के निकटतम पड़ोसियों से लेकर लातिन अमेरिकी और अफ्रीकी देश तक शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब