लाइव न्यूज़ :

भारत ने म्यांमा के हालात को लेकर संयुक्त राष्ट्र के बयान जारी करने में रचनात्मक भूमिका निभाई

By भाषा | Updated: February 5, 2021 15:42 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, पांच फरवरी म्यांमा के मौजूदा हालात पर बयान जारी करने को लेकर हुई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की चर्चाओं में भारत ने रचनात्मक भूमिका निभाते हुए एक ''महत्वपूर्ण सेतु'' के रूप में काम किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि भारत ने ''निंदात्मक'' स्वभाव नहीं अपनाया जाये यह सुनिश्चित करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया और हस्तांतरण के महत्व को रेखांकित किया।

पंद्रह सदस्यीय सुरक्षा परिषद ने बृहस्पतिवार को आम सहमति से बयान जारी कर एक फरवरी को म्यांमा में हुए सैन्य तख्तापलट और 'स्टेट काउंसलर' आंग सान सू ची तथा राष्ट्रपति विन मिंत समेत राजनीतिक नेताओं को ''मनमाने ढंग से हिरासत'' में लिये जाने पर ''गहन चिंता '' व्यक्त की थी।

संयुक्त राष्ट्र के सबसे शक्तिशाली अंग सुरक्षा परिषद ने म्यांमा में हुए घटनाक्रम के तीन दिन बाद बयान जारी किया था।

परिषद के सदस्यों ने हिरासत में लिए गए सभी लोगों को तत्काल रिहा करने की अपील की है। जनवरी में परिषद का अस्थायी सदस्य बनने वाला भारत बयान जारी करने को लेकर हुई चर्चाओं के दौरान ''बेहद रचनात्मक'' रूप से शामिल रहा।

सूत्रों ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा कि भारत ने विभिन्न विचारों को साथ लाकर एक ''महत्वपूर्ण सेतु'' के रूप में काम किया और संतुलित निष्कर्ष सुनिश्चित करने की इच्छा व्यक्त की। साथ ही भारत ने ''निंदात्मक'' रवैये के बजाय ऐसा बयान जारी करने की इच्छा जतायी जिससे इस प्रक्रिया में आगे बढ़ने में मदद मिले और यह गैर-लाभकारी साबित न हो पाए।

सूत्रों ने कहा कि भारत ने सभी पक्षों के साथ सक्रिय रूप से बातचीत की , जिसकी ब्रिटेन और अन्य देशों ने सराहना की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला