लाइव न्यूज़ :

‘इंडिया फिलैंथ्रोपी एलायंस’ (आईपीए) ने 2021 युवा निबंध प्रतियोगिता की घोषणा की

By भाषा | Updated: October 20, 2021 09:45 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 20 अक्टूबर ‘इंडिया फिलैंथ्रोपी एलायंस’ (आईपीए) ने 2021 युवा निबंध प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा कर दी है। इस प्रतियोगिता की शुरुआत भारतीय-अमेरिकियों, खासकर युवाओं के बीच परोपकार की संस्कृति को बढ़ाने के लिए की गई है।

आईपीए ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि उच्च एवं माध्यमिक विद्यालयों की प्रतियोगिता की विजेता वाशिंगटन की रिथानी सरवनकुमार और कैलिफोर्निया की ईशा यादव हैं। न्यू जर्सी के वुडलैंड पार्क की दिया पटेल और बास्किंग रिज की चिन्मयी जोशी उप विजेता हैं।

‘इंडिया फिलैंथ्रोपी एलायंस’ के अध्यक्ष दीपक राज ने कहा कि उच्च एवं माध्यमिक विद्यालयों के युवाओं ने गहन शोध के बाद कुछ ऐसे विचारशील, भावुक विचार पेश किए, जिनके जरिए भारत के समक्ष आने वाली कुछ बड़ी चुनौतियों से निपटा जा सकता है। ‘‘हम उनके उत्साह को देखकर प्रसन्न हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।’’

विजेताओं को 10 नवंबर को आईपीए के ‘इंडियास्पोरा’ द्वारा आयोजित एक विशेष वेबिनार में अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा, जिसमें सैकड़ों परोपकारी, व्यापारी, स्वयंसेवक आदि हिस्सा लेंगे। विजेताओं की पंसद की संस्था (चैरेटी) को सीधे 1000 डॉलर और उप विजेताओं की पंसद की संस्था को 500 डॉलर भी दिए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला