लाइव न्यूज़ :

भारत, पाकिस्तान को द्विपक्षीय मुद्दों को हल करने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत : अमेरिका

By भाषा | Updated: July 24, 2021 09:24 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 24 जुलाई अमेरिका ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान को अपने द्विपक्षीय मुद्दों को सुलझाने के लिए एक दूसरे के साथ काम करने की जरूरत है। अमेरिका ने कहा कि उसने दोनों पड़ोसी देशों को हमेशा ही एक स्थिर संबंध की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।

दक्षिण एवं मध्य एशियाई मामले के कार्यकारी सहायक विदेश मंत्री डीन थॉम्पसन ने यहां संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ‘‘भारत-पाकिस्तान के संबंध में मैं केवल यह बताना चाहूंगा कि हम दृढ़ता से मानते हैं कि भारत और पाकिस्तान को अपने मुद्दे आपस में ही हल करने होंगे।’’

एक सवाल के जवाब में थॉम्पसन ने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि इस वर्ष की शुरुआत में जो संघर्षविराम लागू हुआ - वह बरकरार है और हम निश्चित रूप से उन्हें हमेशा अधिक स्थिर संबंध बनाने के तरीके खोजने के प्रयासों को जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।’’

गौरतलब है कि भारत ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के कुछ प्रावधानों को पांच अगस्त, 2019 को समाप्त कर दिया था और इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में खटास आ गई थी। इस वर्ष की शुरुआत में दोनों पड़ोसी देशों ने संघर्षविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए।

अफगानिस्तान के बारे में एक सवाल पर, मंत्री ने कहा कि अमेरिका उम्मीद करता है कि एक स्थिर और सुरक्षित अफगानिस्तान में क्षेत्र के सभी देशों के साझा हित होंगे। विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन अगले सप्ताह भारत की यात्रा पर जाने वाले हैं। इस दौरान अफगानिस्तान चर्चा का एक प्रमुख विषय होगा।

थॉम्पसन ने कहा, ‘‘हम निश्चित रूप से अपने भारतीय भागीदारों के साथ इस बारे में बात करने पर विचार करेंगे कि उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक साथ कैसे काम किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक