लाइव न्यूज़ :

भारत ने रक्षा संपदा की खरीद में मदद के लिए मॉरीशस को 10 करोड़ डॉलर कर्ज की पेशकश की

By भाषा | Updated: February 22, 2021 18:03 IST

Open in App

पोर्ट लुइस, 22 फरवरी भारत ने रक्षा संपदा की खरीद में मदद के लिए सोमवार को मॉरीशस को 10 करोड़ डॉलर का कर्ज मुहैया कराने का प्रस्ताव दिया। विदेश मंत्री एस जयशंकर तथा मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ के बीच वार्ता के बाद दोनों देशों ने समग्र आर्थिक सहयोग भागीदारी समझौते पर दस्तखत किए।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘सागर नीति के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गयी। प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ के साथ बातचीत में 10 करोड़ डॉलर रक्षा कर्ज देने का प्रस्ताव दिया गया। इससे मॉरीशस को अपनी जरूरतों के लिए रक्षा संपदा खरीदने में मदद मिलेगी।’’

दोनों देशों ने मॉरीशस की समुद्री निगरानी क्षमता में बढ़ोतरी के लिए डोर्नियर विमान और ध्रुव हेलिकॉप्टर के प्रावधान पर पत्रों का भी आदान-प्रदान किया।

जयशंकर ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘हमारे खास संबंधों के लिए यह विशेष दिन है। प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ के साथ समग्र आर्थिक सहयोग भागीदारी समझौता पर दस्तखत किया। किसी अफ्रीकी देश के साथ इस तरह का यह पहला समझौता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘महामारी के बाद आर्थिक स्थिति ठीक करने पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी। व्यापार का विस्तार होगा और बड़ा निवेश आएगा।’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘विश्वसनीय भागीदार, जवाबदेह मित्र। रीनल ट्रांसप्लांट यूनिट, सौर ऊर्जा संयंत्र के निर्माण और उपभोक्ता संरक्षण और ‘लीगल मेट्रोलॉजी’ पर सहयोग का स्वागत है।’’

जयशंकर दो देशों के दौरे के अंतिम चरण में रविवार रात मालदीव से मॉरीशस पहुंचे। उन्होंने कोविड-19 से बचाव के लिए ‘भारत में निर्मित’ टीके की खरीदी गयी एक लाख अतिरिक्त खुराकों की खेप भी सुपुर्द कर दी।

अपने दौरे के दौरान जयशंकर दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना