लाइव न्यूज़ :

भारत निर्मित कोवैक्सीन अब ब्रिटेन में यात्रियों के लिए अनुमोदित टीकों की सूची में शामिल

By भाषा | Updated: November 22, 2021 22:27 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 22 नवंबर भारत का स्वदेश निर्मित ‘कोवैक्सिन’ टीका सोमवार से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए ब्रिटेन के अनुमोदित कोविड-19 रोधी टीकों की सूची में आ गया है।

भारत के कोविड-19 रोधी इस टीके का इस्तेमाल देश में महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान में व्यापक तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।

इससे टीके की दोनों खुराक ले चुके उन भारतीयों को लाभ होगा जो प्रस्थान-पूर्व आरटीपीसीआर जांच कराने या अनिवार्य यात्री लोकेटर फॉर्म पर घोषित पते पर पृथकवास की अनिवार्यता के बिना इस देश की यात्रा की योजना बना रहे हैं।

कोविशील्ड सहित अन्य टीके की दोनों खुराक ले चुके यात्रियों की तरह ही ऐसे यात्रियों को अब ब्रिटेन में आगमन पर एक पीसीआर या लेटरल फ्लो टेस्ट की प्री-बुकिंग कराने की आवश्यकता होगी, जो दूसरे दिन के अंत से पहले किया जाएगा।

ब्रिटेन के परिवहन विभाग (डीएफटी) ने पुष्टि की, ‘‘सोमवार 22 नवंबर सुबह 4 बजे से, सरकार विश्व स्वास्थ्य संगठन की आपातकालीन उपयोग सूची (डब्ल्यूएचओ ईयूएल) में शामिल टीकों को सीमा पर मान्यता देगी।’’

उसने कहा, ‘‘इसके परिणामस्वरूप, सिनोवैक, सिनोफार्म बीजिंग और कोवैक्सीन को आगंतुक यात्रियों के लिए अनुमोदित टीके की हमारी मौजूदा सूची में जोड़ा जाएगा, जिससे टीके की दोनों खुराक ले चुके और यात्रियों को लाभ होगा।’’

इस महीने की शुरुआत में, भारत बायोटेक निर्मित कोवैक्सीन को डब्ल्यूएचओ ईयूएल का दर्जा मिला था। इसके परिणामस्वरूप ब्रिटेन ने इसे 22 नवंबर से अनुमोदित कोविड टीकों की अपनी सूची में शामिल करने की योजना की घोषणा की।

डब्ल्यूएचओ आपातकालीन उपयोग सूची प्रक्रिया में डब्ल्यूएचओ विशेषज्ञों द्वारा गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रभावशीलता डेटा की समीक्षा शामिल है।

इस बीच, जिन यात्रियों ने कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक नहीं लगायी है उन्हें पूर्व-प्रस्थान जांच और ब्रिटेन में पूर्व घोषित पते पर 10-दिवसीय पृथकवास से गुजरना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला