लाइव न्यूज़ :

भारत ने कोरोना रोगियों के ठीक होने के मामले में ब्राजील को छोड़ा पीछे

By भाषा | Updated: September 14, 2020 14:59 IST

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में संक्रमण से मुक्त होने की दर 78 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो दर्शाता है कि भारत में संक्रमित तेजी से ठीक हो रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय ने बयान में कहा कि बीते 24 घंटे के दौरान 77,512 लोग ठीक हुए हैं।देशभर में कोरोना संक्रमण से अब तक कुल 37,80,107 लोग ठीक हो चुके हैं। भारत में अब भी 9,86,598 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

नयी दिल्ली: भारत ने कोविड-19 रोगियों के ठीक होने की संख्या के मामले में सोमवार को ब्राजील को पीछे छोड़ दिया है। देश में अब तक 37,80,107 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के आकड़ों में यह जानकारी दी गई है। आंकड़ों के अनुसार दुनिया भर में अब तक कुल 2,90,06,033 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 1,96,25,959 लोग ठीक हो चुके हैं।

दुनियाभर में कोविड-19 से अब तक 9,24,105 लोगों की मौत हो चुकी है। दुनियाभर के कोविड-19 के आंकड़ों का संकलन कर रहे जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय की तालिका के अनुसार भारत में 37,80,107 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं और वह पहले पायदान पर है। दूसरे स्थान पर ब्राजील (37,23,206) और तीसरे पर अमेरिका (24,51,406) है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में संक्रमण से मुक्त होने की दर 78 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो दर्शाता है कि भारत में संक्रमित तेजी से ठीक हो रहे हैं। मंत्रालय ने बयान में कहा, ''बीते 24 घंटे के दौरान 77,512 लोग ठीक हुए हैं। अब तक कुल 37,80,107 लोग ठीक हो चुके हैं।

ठीक हो चुके लोगों और संक्रमितों के बीच अंतराल लगातार बढ़ रहा है। आज यह 28 लाख (27,93,509) के करीब पहुंच गया है।'' मंत्रालय ने कहा कि देश में जितने लोग संक्रमण से उबरे हैं, उनमें लगभग 60 प्रतिशत लोग महाराष्ट्र , कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु से हैं।

भारत में अब भी 9,86,598 लोग वायरस से संक्रमित हैं। देश में 48,46,427 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके है। भाषा जोहेब शाहिद शाहिद

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा