लाइव न्यूज़ :

भारत, इजराइल, अमेरिका और यूएई संयुक्त आर्थिक मंच बनाने के लिए सहमत

By भाषा | Updated: October 19, 2021 20:55 IST

Open in App

यरूशलम, 19 अक्टूबर विदेश मंत्री एस जयशंकर और इजराइल, अमेरिका तथा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उनके समकक्ष एक बैठक में आर्थिक सहयोग के लिए एक मंच बनाने पर सहमत हुए हैं।

बैठक के दौरान उन्होंने परिवहन, प्रौद्योगिकी, समुद्री सुरक्षा और अर्थव्यवस्था तथा व्यापार के क्षेत्र में संयुक्त बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की संभावना पर चर्चा की।

जयशंकर अभी इजराइल की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं। सोमवार को डिजिटल माध्यम से हुई बैठक में उनके साथ इजराइल के विदेश मंत्री याइर लापिद भी थे। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान ने बैठक में डिजिटल माध्यम से हिस्सा लिया। चारों नेताओं ने क्षेत्र में साझा चिंता के विषयों पर चर्चा की।

बैठक के बाद विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया, ‘‘मंत्रियों ने आर्थिक सहयोग के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मंच बनाने का फैसला किया। ’’

बयान के मुताबिक, चारों मंत्रियों ने परिवहन, प्रौद्योगिकी, समुद्री सुरक्षा और अर्थव्यवस्था एवं व्यापार के क्षेत्र में संयुक्त बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए संभावनाओं तथा अतिरिक्त संयुक्त परियोजनाओं के लिए चर्चा की।

वार्ता के अंत में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक मंत्री संयुक्त कार्य समूह में वरिष्ठ स्तर का एक विशेषज्ञ नियुक्त करेंगे।

जयशंकर ने बैठक को सार्थक बताया और कहा कि उन्होंने आर्थिक वृद्धि और वैश्विक मुद्दों पर साथ मिलकर काम करने पर चर्चा की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हम तेजी से आगे की कार्रवाई करने पर सहमत हुए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि यह बहुत साफ है कि हमारे समय के बड़े मुद्दों पर हम सब एक जैसा सोचते हैं...।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला