लाइव न्यूज़ :

रक्षा, औद्योगिक नीति को मजबूत करने के लिए भारत, इजराइल के बीच ‘सार्थक चर्चा’ : रक्षा मंत्री

By भाषा | Updated: August 9, 2021 21:34 IST

Open in App

(हरिंदर मिश्रा)

तेल अवीव, नौ अगस्त भारत और इजराइल ने अपने रक्षा एवं औद्योगिक संबंधों को मजबूत करने के लिए ‘‘सार्थक चर्चा’’ की और वर्तमान सहयोग की समीक्षा की। यह जानकारी इजराइल के रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज ने दी है।

गैंट्ज ने ट्विटर पर घोषणा की कि उन्होंने इजराइल में भारत के राजदूत संजीव सिंगला से मुलाकात की और द्विपक्षीय वार्ता की। दो हफ्ते पहले उन्होंने अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी।

इजराइल के रक्षा मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘आज सुबह मैंने इजराइल में भारत के राजदूत सिंगला से मुलाकात की और इजराइल-भारत के बीच मजबूत होते रक्षा एवं औद्योगिकी नीतियों पर सार्थक चर्चा की।’’

गैंट्ज ने कहा, ‘‘दो हफ्ते पहले अपने भारतीय समकक्ष (राजनाथ सिंह) से मुलाकात के बाद यह वार्ता हुई है।’’

इजराइल के रक्षा मंत्री के एक वरिष्ठ सलाहकार ने ‘पीटीआई’ से कहा कि दोनों देशों के मंत्रियों के बीच पहले भी रक्षा सहयोग पर वार्ता हुई है लेकिन इजराइल में जून में नई सरकार बनने के बाद यह पहली वार्ता है।

नेफ्ताली बेनेट ने 13 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी, जिससे नेतन्याहू की 12 वर्ष पुरानी सत्ता का अंत हुआ था।

गैंट्ज ने ट्विटर पर कहा, ‘‘हमने वैश्विक एवं क्षेत्रीय चुनौतियों की समीक्षा की, साथ ही जिन मोर्चों पर इजराइल को खतरा हो सकता है, उन पर भी चर्चा की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने रक्षा अनुसंधान एवं विकास, सेनाओं के बीच सहयोग, सूचना एवं विशेषज्ञता में सहयोग एवं आदान-प्रदान पर भी चर्चा की।’’

वायुसेना प्रमुख आर. के. एस. भदौरिया भी पिछले हफ्ते तीन दिनों के इजराइल के दौरे पर थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल