लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के मुंह पर तमाचा है ट्रंप-मोदी का कार्यक्रम, कश्मीर की नीति को लेकर अमेरिका का पूरा समर्थनः भारतीय-अमेरिकी समुदाय

By भाषा | Updated: September 22, 2019 09:27 IST

भारतीय अमेरिकी समुदाय के लिए इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए ह्यूस्टन में भारतीय अमेरिकी डॉक्टरों के संगठन के पूर्व अध्यक्ष राकेश मंगल ने कहा कि ट्रंप का ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में हिस्सा लेना यह दिखाता है कि भारत पूरी दुनिया खास तौर पर अमेरिका के लिए कितना महत्वपूर्ण है।

Open in App
ठळक मुद्देअलगाववादी समूह भी मोदी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए ह्यूस्टन में जमा हो गए गए हैँ। अलगाववादी सिख और कश्मीरी संगठन जिनकी पाकिस्तान से नजदीकियां हैं, वह बड़ी संख्या में ह्यूस्टन पहुंच चुके हैं।

अमेरिका में रह रहे भारतीय अमेरिकी समुदाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रविवार को ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम को संबोधित करने को लेकर बेहद उत्साहित है। समुदाय का मानना है कि यह कार्यक्रम दर्शाता है कि कश्मीर को लेकर भारत की नीति का अमेरिका समर्थन करता है। भारतीय अमेरिकी समुदाय के लिए इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए ह्यूस्टन में भारतीय अमेरिकी डॉक्टरों के संगठन के पूर्व अध्यक्ष राकेश मंगल ने कहा कि ट्रंप का ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में हिस्सा लेना यह दिखाता है कि भारत पूरी दुनिया खास तौर पर अमेरिका के लिए कितना महत्वपूर्ण है।

रिपब्लिकन हिंदू कॉलिशन के शलभ कुमार ने कहा कि ह्यूस्टन में अमेरिकी राष्ट्रपति का मोदी के साथ मंच साझा करना ‘स्पष्ट रूप से यह दिखाता है कि पाकिस्तान को लेकर अमेरिका का रुख क्या है।’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की यहां एनआरजी स्टेडियम के सामने कश्मीर मुद्दे को लेकर प्रदर्शन करने की योजना थी, उनका दावा है कि इसे काफी हद तक रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘ यह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के मुंह पर तमाचा है।’’

न्यू मेक्सिको से इस कार्यक्रम के लिए ह्यूस्टन आए सतपाल सिंह खालसा ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री मोदी सिख समुदाय के लिए जो काम कर रहे हैं, उसके लिए हम यहां उनके स्वागत के लिए हैं। वह प्रधानमंत्री के रूप में बेहतरीन काम कर रहे हैं। उन्होंने पिछले 70 साल में किसी भी प्रधानमंत्री के मुकाबले अच्छा काम किया है।’’ सिंह उस सिख प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं जो मोदी से राष्ट्रपति ट्रंप के साथ ‘गलत पहचान: मिस्टेकेन आइडेंटिटी’ के मुद्दे पर काम करने की अपील करेंगे।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि सिख और अन्य सभी अल्पसंख्यक समुदाय भारत में सुरक्षित है। सिंह ने कहा कि उन्हें यह समझ में नहीं आता कि अमेरिका और कनाडा में रह रहा सिख समुदाय का एक छोटा सा हिस्सा सिखों के लिए अलग देश की मांग क्यों करता है। उन्होंने कहा कि वैश्विक सिख समुदाय एक मजबूत पंजाब चाहता है। इसी बीच कई मानवाधिकार संगठन और अलगाववादी समूह भी मोदी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए ह्यूस्टन में जमा हो गए गए हैँ।

अलगाववादी सिख और कश्मीरी संगठन जिनकी पाकिस्तान से नजदीकियां हैं, वह बड़ी संख्या में ह्यूस्टन पहुंच चुके हैं। अलायंस फॉर जस्टिस एंड अकांउटिबिलिटी ने कहा, ‘‘ हम एक हैं और हमारा एजेंडा एक है: हमें लोकतंत्र विरोधी, जनता विरोधी और अल्पसंख्यक विरोधी मोदी सरकार और भाजपा के एजेंडा का पर्दाफाश करना है।’’ वहीं एचएफएचआर की सह संस्थापक सुनीता विश्वनाथ ने कहा कि उनका संगठन यहां इसलिए प्रदर्शन कर रहा है क्योंकि हिंदू हिंदुत्व के नाम पर मानवाधिकार का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं कर सकता।

टॅग्स :अमेरिकानरेंद्र मोदीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला