लाइव न्यूज़ :

भारत रणनीतिक साझेदार और करीबी मित्र है : इजराइली अधिकारी

By भाषा | Updated: October 15, 2021 18:28 IST

Open in App

(हरिंदर मिश्रा)

यरुशलम, 15 अक्टूबर विदेशमंत्री एस जयशंकर की अहम इजराइल यात्रा से पहले, इजराइली विदेश मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को लोगों को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत ‘‘ रणनीतिक साझेदार और करीबी मित्र’’ है।

राजदूत और इजराइली विदेश मंत्रालय में महानिदेशक एलन उशपिज ने विजयदशमी या दशहरे पर भारत के लोगों को शुभकामनाएं देने के लिए ट्विटर का मंच चुना। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है।

ट्वीट में उन्होंने घोषणा की कि जयशंकर यहूदी राष्ट्र की यात्रा करेंगे। यह तय माना जा रहा है कि जयशंकर 17 अक्टूबर को इजराइल की यात्रा पर जाएंगे।

उशपिज ने ट्वीट किया, ‘‘ डॉ.एस जयशंकर की अहम इजराइल यात्रा की पूर्व संध्या पर आप सभी को शुभ बिजॉय / दशहरा की शुभकामनाएं। भारत रणनीतिक साझेदार और करीबी मित्र है।’’

जयशंकर अपनी इजराइल यात्रा के दौरान राष्ट्रपति इसाक हर्जोग, प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट और विदेशमंत्री गबी अश्केनजी सहित इजराइल के शीर्ष नेताओं से मिलेंगे।

उल्लेखनीय है कि अगस्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इजराइली समकक्ष बेनेट से बात की थी और दोनों देशों ने सहयोग को और बढ़ाने पर सहमति जताई थी। इसके साथ ही फैसला किया था कि दोनों देशों के विदेश मंत्री भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी की रूपरेखा तय करने के लिए काम करेंगे।

फोन पर हुई दोनों नेताओं की बातचीत के दौरान मोदी ने बेनेट को जून में इजराइल का प्रधानमंत्री बनने पर दोबारा बधाई दी। प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि भारत कृषि, जल, रक्षा और सुरक्षा, साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में इजराइल के साथ मजबूत संबधों को बहुत महत्व देता हैं।

इजराइल और भारत के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के अगले साल पूरे हो रहे 30 साल को याद करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बेनेट को भारत यात्रा का न्योता दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला