लाइव न्यूज़ :

भारत रणनीतिक साझेदार और करीबी मित्र है : इजराइली अधिकारी

By भाषा | Updated: October 15, 2021 20:06 IST

Open in App

(हरिंदर मिश्रा)

यरुशलम, 15 अक्टूबर विदेश मंत्री एस जयशंकर की इजराइल की अहम यात्रा से पहले, इजराइली विदेश मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को लोगों को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत ‘‘ रणनीतिक साझेदार और करीबी मित्र’’ है।

राजदूत और इजराइली विदेश मंत्रालय में महानिदेशक एलन उशपिज ने विजयदशमी के अवसर पर भारत के लोगों को शुभकामनाएं देने के लिए ट्विटर का उपयोग किया। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है।

ट्वीट में उन्होंने घोषण की कि जयशंकर यहूदी राष्ट्र की यात्रा करेंगे। यह तय माना जा रहा है कि जयशंकर 17 अक्टूबर को इजराइल की यात्रा पर जाएंगे।

उशपिज ने ट्वीट किया, ‘‘ डॉ.एस जयशंकर की अहम इजराइल यात्रा की पूर्व संध्या पर आप सभी को शुभ बिजॉय / दशहरा की शुभकामनाएं। भारत रणनीतिक साझेदार और करीबी मित्र है।’’

जयशंकर अपनी इजराइल यात्रा के दौरान राष्ट्रपति इसाक हर्जोग, प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट और विदेशमंत्री यायिर लापिड सहित इजराइल के शीर्ष नेताओं से मिलेंगे।

उल्लेखनीय है कि अगस्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इजराइली समकक्ष बेनेट से बात की थी और दोनों देशों ने सहयोग को और बढ़ाने पर सहमति जताई थी। इसके साथ ही फैसला किया था कि दोनों देशों के विदेश मंत्री भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी की रूपरेखा तय करने के लिए काम करेंगे।

इजराइल और भारत के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के अगले साल पूरे हो रहे 30 साल को याद करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बेनेट को भारत यात्रा का न्योता दिया।

गौरतलब है कि इजराइल और भारत ने 29 जनवरी 1992 में पूर्ण राजनयिक संबंध स्थापित किया था। हालांकि, इससे पहले से ही वर्ष 1953 से मुंबई में इजराइल का वाणिज्य दूतावास कार्य कर रहा था।

भारत इजराइली रक्षा उपकरणों का सबसे बड़ा खरीददार है। इजराइल ने गत कुछ सालों में भारत को कई हथियार प्रणाली और ड्रोन की आपूर्ति की है, लेकिन अधिकतर लेनदेन पर्दे के पीछे हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला