लाइव न्यूज़ :

ब्रेक्जिट के बाद ब्रिटेन के लिए भारत कारोबारी भागीदार ही नहीं बल्कि प्रतिद्वंद्वी भी है : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: January 11, 2021 22:39 IST

Open in App

लंदन, 11 जनवरी ब्रेक्जिट के बाद ब्रिटेन की वैश्विक नीति में भारत को महज महत्वपूर्ण वाणिज्यिक हितों के लिए नहीं बल्कि उसे प्रतिद्वंद्वी के तौर पर भी देखना चाहिए। यूरोपीय संघ (ईयू) से बाहर होने के बाद ब्रिटेन के भविष्य को लेकर सोमवार को जारी एक महत्वपूर्ण रिपोर्ट में यह बात कही गयी।

थिंकटैंक चैटम हाउस- रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स द्वारा तैयार ‘अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रिटेन के भविष्य का खाका’ रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रिटेन दुनिया के उदारवादी लोकतंत्र के साथ तालमेल के लिए ध्यान केंद्रित करे और यूरोपीय संघ तथा उसके सदस्यों के साथ ही अमेरिका के साथ तालमेल बनाए रखे।

थिंक टैंक ने कहा है कि एशिया प्रशांत क्षेत्र के ऑस्ट्रेलिया, जापान और दक्षिण कोरिया पहले से ही ब्रिटेन और अमेरिकी गठबंधन ढांचे का हिस्सा हैं।

इसके विपरीत ‘ग्लोबल ब्रिटेन’ के मूल लक्ष्यों में चीन, भारत, सऊदी अरब और तुर्की, ब्रिटेन के वाणिज्यिक हितों के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं लेकिन वे प्रतिद्वंद्वी भी रहेंगे ।

थिंक टैंक ने ब्रिटेन के लिए भारत के महत्व को स्वीकार करते हुए कहा कि बहुत जल्द आबादी के हिसाब से दुनिया का यह सबसे बड़ा और तीसरी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। थिंक टैंक ने दोनों देशों के बीच औपनिवेशिक इतिहास का भी हवाला देते हुए कहा कि यह प्रगाढ संबंधों में अवरोधक हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब