लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से लड़ने में मदद उपलब्ध कराने के लिए भारत के संपर्क में हैं : चीन ने कहा

By भाषा | Updated: April 23, 2021 18:35 IST

Open in App

बीजिंग, 23 अप्रैल चीन ने शुक्रवार को कहा कि वह कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत सरकार और इसके लोगों के साथ खड़ा है तथा महामारी के मामलों में वृद्धि से निपटने के वास्ते मदद उपलब्ध कराने के लिए नयी दिल्ली के संपर्क में है।

महामारी की दूसरी लहर से निपटने के लिए चीन ने बृहस्पतिवार को भारत को आवश्यक मदद उपलब्ध कराने की पेशकश की थी।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजान ने यहां मीडिया से कहा, ‘‘भारत में बिगड़ रही महामारी संबंधी स्थिति को लेकर हम सहानुभूति व्यक्त करते हैं।’’

आधिकारिक चीनी मीडिया के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘चीनी सरकार और चीनी लोग भारत सरकार तथा भारतीय लोगों की लड़ाई (महामारी के खिलाफ) में मजबूती से उनके साथ खड़े हैं।’’

लिजान ने कहा, ‘‘भारतीय पक्ष की आवश्यकता के आधार पर, हम सहायता और मदद के लिए तैयार हैं। अभी हम भारतीय पक्ष के साथ बात कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि भारतीय लोग निश्चित रूप से जल्द ही महामारी पर विजय प्राप्त करेंगे।’’

कोरोना वायरस संक्रमण का सबसे पहला मामला 2019 के अंत में चीन के वुहान शहर में ही सामने आया था और फिर पूरी दुनिया में महामारी फैल गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल