लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन और यूरोप जैसी स्थिति का सामना कर रहा है भारत : द.अफ्रीकी स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: April 27, 2021 09:42 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, 27 अप्रैल दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री ज्वेली मखीजे ने कहा कि भारत में रोजाना बड़ी संख्या में संक्रमण के मामले सामने आने से कोविड-19 का वैसा ही संकट खड़ा हो गया है, जैसा दुनिया के दूसरे हिस्सों में पहले देखा जा चुका है।

मंत्री से राष्ट्रीय सार्वजनिक प्रसारक 'सीएबीएस' पर सोमवार सुबह पूछा गया कि भारत में जारी व्यापक टीकाकरण कार्यक्रम मौजूदा लहर को क्यों नहीं रोक पाया है।

मखीजे ने कहा, ''अलग-अलग देशों के समान अनुभव रहे हैं। एक ओर वहां टीकाकरण चल रहा है तो दूसरी ओर अगली लहर भी आ रही है, लिहाजा आप पक्के तौर पर यह नहीं कह सकते कि टीकाकरण इसे रोक देगा।''

उन्होंने कहा, ''भारत जिस स्थिति का सामना कर रहा है, ब्रिटेन और यूरोपीयीय देशों के साथ भी ठीक वैसी ही समस्या थी।''

उन्होंने कहा, ''हमने अपने देश में बिना किसी टीके के दूसरी लहर का सामना किया और ऐहतियाती उपायों (मास्क और भौतिक दूरी) के दम पर मामलों की संख्या काबू में रखने में कामयाब रहे।''

मखीजे ने कहा कि इन उपायों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिये ताकि जब भी अगली लहर आये तो स्थिति काबू से बाहर न हो सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला