लाइव न्यूज़ :

भारत अभी तक के सबसे बड़े संकट का सामना कर रहा है: भारतीय अमेरिकी परोपकारी

By भाषा | Updated: May 12, 2021 09:38 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 12 मई जाने-माने भारतीय-अमेरिकी परोपकारी एवं सिलिकॉन वैली के उद्यमी ने भारत में कोविड-19 की ताजा लहर को देश का अभी तक का सबसे बड़ा संकट बताते हुए, प्रवासी समुदाय से इस मुश्किल घड़ी में भारतीय लोगों की मदद करने की अपील की।

गौरतलब है कि भारत में वैश्विक महामारी की दूसरी लहर का कहर जारी है और कई राज्यों के अस्तपालों में कर्मचारियों, टीकों, ऑक्सीजन, दवा और बिस्तर की कमी है।

‘इंडिस्पोरा’ के संस्थापक एमआर रंगास्वामी ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘भारत अभी तक के सबसे बड़े संकट का सामना कर रहा है इसलिए, मैं आपसे अपील करता हूं कि आप भारत में अपने परिवार एवं दोस्तों की सहायता करें।’’

रंगास्वामी की बहन की कोरोना वायरस के कारण चेन्नई में मौत हो गई थी।

रंगास्वामी ने कहा कि वह अमेरिका और दुनिया के कई हिस्सों से प्रवासी समुदाय से भारत के लोगों के लिए अधिक से अधिक निधि एवं संसाधन एकत्र करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जो आजादी के बाद अभी तक के सबसे बड़े जन स्वास्थ्य संकट का सामना कर रहा है।

रंगास्वामी ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ यह ऐसा समय है जब हमें अपने सामर्थ्य से अधिक देना चाहिए।’’

प्रख्यात प्रवासी नेताओं का एक नेटवर्क ‘इंडिस्पोरा’ अभी तक 25 लाख डॉलर एकत्र कर चुका है। सप्ताहांत में उन्होंने ‘हेल्थ तमिलनाडु ब्रीथ’ कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया, जिसमें 15 लाख डॉलर एकत्र किए गए।

रंगास्वामी ने कहा, ‘‘ परेशानी की बात यह है कि अगर भारत ने संक्रमण पर काबू नहीं पाया तो, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका और भारत के आसपास के देशों में भी यह फैल जाएगा। इससे कई लोगों की मौत हो सकती है और आर्थिक नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें