लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी विश्वविद्यालयों के साथ साझेदारी के लिए सतत संवाद कर रहा है भारत: तरणजीत सिंह संधू

By भाषा | Updated: April 12, 2021 13:10 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 12 अप्रैल अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग तथा गणित (एसटीईएम) पढ़ने के लिए अमेरिका में बड़ी संख्या में भारतीय छात्र आते हैं और भारत ज्ञान साझेदारी बनाने के लिए अमेरिकी विश्वविद्यालयों के साथ सतत संवाद कर रहा है।

संधू ने चैपल हिल में उत्तर कैरोलाइना विश्वविद्यालय (यूएनसी) में अपने संबोधन में कहा कि अमेरिका में भारत के दो लाख से अधिक छात्र पढ़ रहे हैं और ज्यादातर विद्यार्थी एसटीईएम क्षेत्र के हैं, इसलिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की उत्साहजनक संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि छात्रों के आदान-प्रदान, ऑनलाइन शिक्षा तथा दोनों देशों के विश्वविद्यालयों के बीच सहयोग की संभावनाएं हैं।

भारतीय राजदूत ने कहा, “ हम उम्मीद करते हैं कि भारत पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित करेगा, यूएनसी इस क्षेत्र में नेतृत्व करेगा।’’

वरिष्ठ भारतीय राजनयिक ने पिछले कुछ महीनों के दौरान एरिजोना राज्य विश्वविद्यालय, हॉवर्ड विश्वविद्यालय , दक्षिण फ्लोरिडा विश्वविद्यालय, उत्तर कैरोलाइना विश्वविद्यालय में भारत-अमेरिका साझेदारी संबंधी संवाद सत्रों में हिस्सा लिया है।

पिछले हफ्ते राजदूत ने एरिजोना विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. माइकल क्रो से बात की थी।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत संयुक्त डिग्री एवं दोहरी डिग्री आदि की पेशकश करने के लिए संधू ने भारतीय और विदेशी उच्च शिक्षा संस्थानों के बीच सहयोग पर अपने विचार साझा किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात