भारत अमेरिका के लिए महत्त्वपूर्ण भागीदार; दोनों के बीच रक्षा संबंध मजबूत हुए हैं: पेंटागन अधिकारी

By भाषा | Updated: June 23, 2021 00:49 IST2021-06-23T00:49:28+5:302021-06-23T00:49:28+5:30

India is an important partner for the US; Defense ties between the two have strengthened: Pentagon official | भारत अमेरिका के लिए महत्त्वपूर्ण भागीदार; दोनों के बीच रक्षा संबंध मजबूत हुए हैं: पेंटागन अधिकारी

भारत अमेरिका के लिए महत्त्वपूर्ण भागीदार; दोनों के बीच रक्षा संबंध मजबूत हुए हैं: पेंटागन अधिकारी

वाशिंगटन, 22 जून बाइडन प्रशासन में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक शीर्ष पद के नामित अधिकारी ने सांसदों को बताया कि भारत, अमेरिका के लिए एक आवश्यक भागीदार है और दोनों देशों के रक्षा संबंधों में काफी प्रगति हुई है।

हिंद-प्रशांत सुरक्षा मामलों के लिए सहायक रक्षा मंत्री के लिए नामित डॉ एली रैटनर ने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र विभाग के प्राथमिकता वाले क्षेत्र में शामिल है।

रैटनर ने पिछले सप्ताह अपनी सुनवाई के दौरान कहा, “भारत अमेरिका के लिए एक आवश्यक भागीदार है। 21वीं सदी में, रक्षा विभाग ने भारत के साथ हमारे रक्षा संबंधों को गहरा करने में रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक प्रशासन में बहुत प्रगति की है।”

उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में कई मूलभूत समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं जिन पर वह अमल करना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: India is an important partner for the US; Defense ties between the two have strengthened: Pentagon official

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे