लाइव न्यूज़ :

तुर्की के साथ एक्शन मूड में भारत, मुक्त व्यापार समझौते पर शीघ्र बातचीत शुरू करने के पक्ष में

By भाषा | Updated: December 19, 2018 04:32 IST

भारत ने तुर्की के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत शुरू करने को लेकर संयुक्त अध्ययन समूह की रिपोर्ट को जल्दी अंतिम रूप देने की मंगलवार को वकालत की।

Open in App

 भारत ने तुर्की के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत शुरू करने को लेकर संयुक्त अध्ययन समूह की रिपोर्ट को जल्दी अंतिम रूप देने की मंगलवार को वकालत की। 

इस बारे में वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु तथा तुर्की के व्यापार मंत्री आर पेककैन के बीच बैठक के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा हुई।

वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि संयुक्त अध्ययन समूह की रिपोर्ट के मसौदे पर दोनों ने अगस्त 2018 में चर्चा की थी। इसे जल्दी अंतिम रूप देने की जरूरत है ताकि बातचीत शुरू हो सके।

बयान के अनुसार, ‘‘भारत ने समूह को अपने हिस्से की रिपोर्ट दे दी है तथा प्रभु ने तुर्की से यथाशीघ्र अपनी रिपोर्ट देने को कहा है।’’ मंत्रालय ने यह भी कहा कि तुर्की की स्थानीय मुद्रा में सौदे के प्रस्ताव पर वित्त मंत्रालय विचार कर रहा है।

तुर्की को होने वाले प्रमुख भारतीय निर्यात में ईंधन, मानव निर्मित फिलामेंट, वाहनों के कल-पुर्जे तथा जैविक रसायन आदि शामिल हैं।

वहीं तुर्की से होने वाले निर्यात में मशीनरी, लोहा और इस्पात के सामान, मोती और मूल्यवान पत्थर तथा धातु शामिल हैं।वित्त वर्ष 2017-18 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय कारोबार 7.2 अरब डालर का था।

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला