लाइव न्यूज़ :

इंडिया आइडियाज समिट 2021 ‘सुधार से पुनरुत्थान’ पर केंद्रित होगा

By भाषा | Updated: September 26, 2021 09:25 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 26 सितंबर ‘इंडिया आइडियाज समिट 2021’ के आयोजकों का कहना है कि शिखर सम्मेलन महामारी के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार के जरिए पुनरुत्थान पर केंद्रित होगा और इसमें अमेरिका और भारत से कई शीर्ष नेता शामिल होंगे।

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर और जलवायु संबंधी मामलों के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति के विशेष दूत जॉन केरी यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल (यूएसआईबीसी) द्वारा आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन के शीर्ष वक्ताओं में शामिल हैं।

यूएसआईबीसी अध्यक्ष निशा देसाई बिस्वाल ने ‘पीटीआई’ को बताया, ‘‘शिखर सम्मेलन सुधार के जरिए पुनरुत्थान पर केंद्रित होने होगा। यह वैश्विक आर्थिक सुधार और उभरते स्वास्थ्य मुद्दों और प्रौद्योगिकी रुझानों के महत्व को दर्शाता है। शिखर सम्मेलन छह अक्टूबर और सात अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।’’

महामारी के बाद की दुनिया की कल्पना शुरू हो गई है और यूएसआईबीसी दोनों देशों को टीका साझेदारी से लेकर रणनीतिक डिजिटल संबंधों की मजबूती संबंधी नवाचार में एक अग्रणी के रूप में देखता है।

कार्यकारी और विधायी दोनों शाखाओं के भीतर नीति-निर्माण में अहम कई महत्वपूर्ण अमेरिकी शख्सियतों के अलावा अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू भी इसे संबोधित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल