लाइव न्यूज़ :

भारत ने दूसरों की मदद की, हमें जरूरत के समय उसकी मदद करनी चाहिए: राजकुमार चार्ल्स

By भाषा | Updated: April 29, 2021 00:11 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 28 अप्रैल भारत में कोरोना वायरस के बेहताशा मामले आने और बड़ी संख्या में लोगों की मौत होने के बीच ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स ने भारत की मदद की अपील करते हुए कहा कि दक्षिण एशियाई देश ने अन्य मुल्कों की मदद की थी अब उसकी मदद करने की जरूरत है।

ब्रिटेन के सिंहासन के 72 वर्षीय उत्तराधिकारी ने यह विश्वास जताया कि एक साथ मिलकर यह लड़ाई जीत ली जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत में जो लोग महामारी का दंश झेल रहे हैं वह उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

क्लेरेंस हाउस की ओर से जारी बयान में राजकुमार चार्ल्स ने कहा, “ एक साल से अधिक समय के दौरान इस महामारी ने दुनियाभर में हमपर विनाशकारी प्रभाव डाला है। इस हफ्ते हमने भारत में कोविड-19 की जो भयावह तस्वीरें देखी हैं उससे मैं काफी दुखी हूं।”

चार्ल्स के परोपकारी संगठन ‘ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट’ ने लोगों से भारत की मदद करने की अपील की है।

उन्होंने कहा, “ मुझे उम्मीद है कि हममें से और लोग जरूरत के समय भारत में लोगों की मदद करने के लिए सहायता देंगे। ”

ब्रिटेन के तख्त के उत्तराधिकारी ने कहा, “ कई अन्य लोगों की तरह मुझे भारत काफी पसंद है और मैंने देश की कई बार शानदार यात्रा की है। भारत ने मुश्किल समय में अन्य देशों की मदद की है। चूंकी भारत ने अन्य की मदद की है, इसलिए हमें भारत की मदद करनी चाहिए।”

उन्होंने कहा, “ हम एक साथ यह लड़ाई जीतेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना