लाइव न्यूज़ :

भारत ने कोविड के खिलाफ लड़ाई जीत ली है, सरकार महामारी से प्रभावी तरीके से निपटी: इंडिगो सीईओ

By भाषा | Updated: October 7, 2021 13:12 IST

Open in App

बोस्टन, सात अक्टूबर इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रोनोजॉय दत्ता ने मंगलवार को यहां दावा किया कि भारत ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई जीत ली है और कोरोना वायरस 2023 तक इतिहास बन जाएगा। उन्होंने साथ ही महामारी से "बहुत अच्छे तरीके" से निपटने के लिए भारत सरकार की सराहना की।

दत्ता ने कहा, "मैं यह घोषित करने के लिए तैयार हूं कि हमने कोविड पर जीत हासिल की है। यह बहुत बुरा था। डेल्टा (वेरियंट) पहले भारत में आया था। हमारा अनुभव भयानक था लेकिन अब स्थिति बेहतर हो गयी है और प्रतिदिन 20,000 के करीब मामले सामने आ रहे हैं।"

वैश्विक एयरलाइंस निकाय ‘इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन’ (आईएटीए) के वार्षिक सम्मेलन में एक चर्चा के दौरान दत्ता ने कहा, " मुझे लगता है कि 2023 तक, यह (कोविड) इतिहास होगा।" उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने जिस तरह से धीरे-धीरे क्षमता में वृद्धि के लिए घरेलू विमानन उद्योग के साथ काम किया है, उसके लिए उन्हें सरकार की सराहना करनी होगी।

जब सरकार ने दो महीने की रोक के बाद पिछले साल 25 मई को निर्धारित घरेलू उड़ानों को फिर से शुरू किया था, तब उसने एयरलाइनों को कोविड से पहले की अपनी घरेलू सेवाओं के 33 प्रतिशत तक के संचालन की मंजूरी दी थी।

अब तक इस सीमा को धीरे-धीरे बढ़ाकर 85 प्रतिशत कर दिया गया है।

दत्ता ने 27 जुलाई को कहा था कि एयरलाइन चाहती है कि सरकार इस सीमा को हटा दे क्योंकि "हमें नहीं लगता कि इसका कोई मतलब है।"

इस बीच, उन्होंने मंगलवार को कहा कि भारत सरकार ने विमानन उद्योग के साथ "कोविड-19 महामारी का प्रबंधन करने के लिहाज से बहुत अच्छा काम किया है।" उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने विभिन्न देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर से शुरू करने के लिए भी विमानन उद्योग के साथ करीबी सहयोग किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल