लाइव न्यूज़ :

कोविड की दूसरी लहर को रोकने के लिए भारत ने मुश्किल कार्य को संभव कर दिखाया : जयशंकर

By भाषा | Updated: June 11, 2021 23:23 IST

Open in App

कुवैत सिटी, 11 जून विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कुवैत में चिंतित प्रवासी भारतीयों को आश्वासन दिया कि भारत में कोविड​​​​-19 की दूसरी लहर कम हो रही है और सरकार ने महामारी को रोकने के लिए "मुश्किल दिख रहे कार्य को संभव कर दिखाया ।’’

तेल के मामले में धनी इस देश की पहली द्विपक्षीय यात्रा पर बुधवार तड़के यहां पहुंचे जयशंकर बैठकों के समापन पर यहां प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे थे

उन्होंने कहा, "कोविड​​​​-19 की दूसरी लहर घटने लगी है। मई की शुरुआत की तुलना में अब नए मामलों की दैनिक संख्या कम हो रही है। संक्रमण दर में भी खासी कमी आई आयी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इसका एक बड़ा हिस्सा दूसरी लहर के दौरान सरकार के व्यापक प्रयासों से संभव हुआ... अभूतपूर्व स्थिति थी और उसके जवाब में लोगों ने मुश्किल कार्य को संभव कर दिखाया ’’

जयशंकर ने कहा कि उत्पादन केंद्रों से बड़े शहरों तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए सरकार ने सैकड़ों ऑक्सीजन ट्रेनें चलाईं। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन सिलेंडर टैंकों को ढोने के लिए वायु सेना के विमानों सहित अन्य विमानों को तैनात किया गया।

उन्होंने कहा, "हमने कोविड के इलाज के लिए आवश्यक दवाएं खरीदीं। उनमें से कई विदेश से मंगवायी गयीं। हमने यह भी सुनिश्चित किया कि दवाओं का घरेलू उत्पादन बढ़ाया जाए।"

टीकाकरण कार्यक्रम के संबंध में उन्होंने स्वीकार किया कि यह एक "बड़ा मुद्दा" है और प्रतिदिन 30 लाख लोगों को टीका लगाया जा रहा है तथा आने वाले दिनों में इसकी रफ्तार बढ़ेगी।

जयशंकर ने कहा कि अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार शुरू हो गया है और दूसरी लहर का आर्थिक प्रभाव पिछले वर्ष की तुलना में कम होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला