लाइव न्यूज़ :

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सदैव अमेरिका का अहम साझेदार रहा है और रहेगा:अमेरिकी राजनयिक

By भाषा | Updated: October 5, 2021 21:54 IST

Open in App

वाशिंगटन, पांच अक्टूबर अमेरिका के एक पूर्व राजनयिक ने मंगलवार को कहा कि उनके देश की तुलना में भारत आतंकवाद के खतरे से ज्यादा प्रभावित रहा है। साथ ही कहा कि ना केवल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में बल्कि भू-रणनीतिक एवं अन्य सुरक्षा संबंधी मामलों में भी भारत सदैव अमेरिका का अहम साझेदार रहा है और रहेगा।

संयुक्त राज्य शांति संस्थान (यूएसआईपी) के उपाध्यक्ष जॉर्ज मूस ने वाशिंगटन में ''9/11 के बाद बीस साल: अमेरिकी शांति निर्माण नीति का विकास'' विषय पर ऑनलाइन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत, अमेरिका का प्रमुख साझेदार है और हमेशा बना रहेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका आतंकवाद से निपटने के भारत के तौर-तरीकों का सम्मान करता है।

कीर पीस फाउंडेशन के साथ ऑनलाइन बैठक के दौरान मूस से जब पूछा गया कि क्या अमेरिका की तरह आतंकवाद से पीड़ित रहा भारत भी इस समस्या से निपटने में अहम भूमिका अदा कर सकता है तो मूस ने ''हां'' में जवाब दिया।

मूस ने कहा, ''वास्तव में। हम जानते हैं कि जब हमलों और आतंकवाद की आक्रामकता की बात आती है तो भारत को अमेरिका से कहीं अधिक नुकसान हुआ है। हम भारत द्वारा उसके लोकतांत्रिक मूल्यों और नियमों के संदर्भ में आतंकवाद से निपटने के तौर-तरीकों का सम्मान करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल