लाइव न्यूज़ :

भारत ने म्यांमा रेड क्रॉस सोसाइटी को कोविड-19 टीकों की 10 लाख से अधिक खुराक सौंपी

By भाषा | Updated: December 22, 2021 19:01 IST

Open in App

नेपीता (म्यांमा), 22 दिसंबर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बुधवार को म्यांमा रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधियों को ‘मेड इन इंडिया’ कोविड-19 रोधी टीकों की 10 लाख से अधिक खुराक सौंपी।

श्रृंगला यहां दो दिवसीय यात्रा पर हैं। म्यांमा की सेना द्वारा एक फरवरी को तख्तापलट कर लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई आंग सान सू ची सरकार को अपदस्थ करने के बाद भारत की ओर से पहले उच्च-स्तरीय अधिकारी यहां के दौरे पर पहुंचे हैं।

म्यांमा में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, ‘‘विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने म्यांमा रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधियों को कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए म्यांमा के लोगों की मदद करने के वास्ते ‘मेड इन इंडिया’ टीकों की दस लाख से अधिक खुराक सौंपी।’’

अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान, श्रृंगला फरवरी में सत्ता पर कब्जा करने वाले सैन्य शासक जनरल मिन आंग हलिंग की अध्यक्षता वाली राज्य प्रशासन परिषद, राजनीतिक दलों और नागरिक समाज के सदस्यों के साथ चर्चा करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा था कि म्यांमा को मानवीय सहायता, सुरक्षा और भारत-म्यांमा सीमा संबंधी चिंताओं और म्यांमा की राजनीतिक स्थिति से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना