लाइव न्यूज़ :

भारत ने नवनिर्मित विद्यालय भवन को नेपाल को सौंपा

By भाषा | Updated: September 16, 2021 20:32 IST

Open in App

काठमांडू, 16 सितंबर नेपाल के मकवानपुर जिले में वर्ष 2015 में आए विनाशकारी भूकंप से क्षतिग्रस्त होने के बाद भारत की वित्तीय सहायता से बनाए गए नवनिर्मित दो मंजिला विद्यालय भवन का उद्घाटन बृहस्पतिवार को किया गया। इस स्कूल का निर्माण 89.7 लाख नेपाली रुपये की लागत से किया गया।

भारतीय दूतावास ने यहां एक बयान में कहा कि मकवानपुर जिले में श्री बागमती कनिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की इमारत का उद्घाटन बीरगंज में भारत के महावाणिज्य दूतावास के महावाणिज्य दूत नितेश कुमार और जिला समन्वय समिति, मकवानपुर और स्कूल प्रबंधन समिति एवं स्थानीय प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया।

यहां से करीब 90 किलोमीटर दूर मकवानपुर जिले के फापरबाड़ी में लिटी खोला में स्थित इस स्कूल में वर्तमान में कुल 355 छात्र नामांकित हैं।

बयान के मुताबिक, ‘नेपाल-भारत विकास सहयोग’ के तहत भारत सरकार के अनुदान का उपयोग दो मंजिला स्कूल भवन के निर्माण के लिए किया गया, जिसमें 10 कक्षाएं, फर्नीचर और स्वच्छता सुविधाएं शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें