लाइव न्यूज़ :

भारत ने जयनगर-कुर्था रेलवे लिंक नेपाल सरकार को सौंपा

By भाषा | Updated: October 22, 2021 22:24 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 22 अक्टूबर भारत ने बिहार के जयनगर को नेपाल में कुर्था से जोड़ने वाले 34.9 किलोमीटर लंबे सीमा पार रेल लिंक को शुक्रवार को नेपाल सरकार को सौंप दिया। इसे एक ऐसा कदम माना जा रहा है जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार और वाणिज्य गतिविधियों के साथ-साथ लोगों के बीच संबंधों में वृद्धि होगी।

जयनगर-कुर्था खंड 68.7 किलोमीटर लंबे जयनगर-बिजलपुरा-बर्दीदास रेल लिंक का हिस्सा है, जिसे भारत सरकार की एनपीआर 8.77 अरब की अनुदान सहायता के तहत बनाया गया है।

भारतीय दूतावास के सूत्रों ने कहा कि भारत की अनुदान सहायता के तहत, भारत में जयनगर से नेपाल में कुर्था तक 34.9 किलोमीटर छोटी लाइन (नैरो गेज) सेक्शन को बड़ी लाइन (ब्रॉड गेज) में बदलने का काम अब पूरा हो गया है।

भारतीय दूतावास की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘एक बार चालू होने के बाद, सीमा पार रेल लिंक से व्यापार और वाणिज्य गतिविधियों के साथ-साथ दोनों देशों के बीच लोगों से लोगों के बीच संपर्क बढ़ने की उम्मीद है।’’

भारतीय दूतावास ने कहा कि यह परियोजना नेपाल के ऐतिहासिक शहर जनकपुर से होकर गुजरेगी और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क को और बढ़ावा देगी।

इस मौके पर आयोजित समारोह में भौतिक अवसंरचना और परिवहन मंत्री रेणु कुमारी यादव और नेपाल में भारतीय राजदूत विनय एम. क्वात्रा मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक