लाइव न्यूज़ :

भारत ने बांग्लादेश को कोविड-19 टीकों की 20 लाख से अधिक खुराक सौंपी

By भाषा | Updated: January 21, 2021 22:05 IST

Open in App

(अनीसुर रहमान)

ढाका, 21 जनवरी भारत ने एक उपहार के रूप में कोविड-19 की 20 लाख से अधिक खुराकों को बृहस्पतिवार को आधिकारिक रूप से बांग्लादेश को सौंप दिया।

बांग्लादेश को ये टीके ऐसे महत्वपूर्ण समय पर दिये गये है जब देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या में वृद्धि हो रही है।

बांग्लादेश के विदेश मंत्री डा. एके अब्दुल मोमेन ने कहा कि भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ने टीकों को सौंपा है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत (1971) मुक्ति युद्ध के दौरान बांग्लादेश के साथ खड़ा था और आज जब महामारी दुनिया पर कहर ढा रही है, भारत फिर से टीकों के उपहार के साथ आगे आया है।’’

एअर इंडिया का एक विमान कोविशील्ड के टीकों को लेकर ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ने एक औपचारिक कार्यक्रम में टीकों को मोमेन को सौंपा।

मोमेन ने कहा कि टीके की आपूर्ति सद्भावना का एक उपहार है जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना ने दो पड़ोसी देशों के बीच मजबूत साझेदारी बनाने के माध्यम से हासिल किया है।

इससे पूर्व भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ‘‘वैक्सीनमैत्री’’ पर ट्वीट किया था जिसमें कहा गया था कि भारत बांग्लादेश के साथ संबंधों को ‘‘सर्वोच्च प्राथमिकता’’ देता है।

भारत में कोरोना वायरस से निपटने के लिए 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान की शुरूआत हुई थी।

भारत ने नेपाल को भी टीकों की दस लाख से अधिक खुराक सौंपी हैं। भारत ने बुधवार को भूटान को कोविशील्ड की 1,50,000 और मालदीव को 1,00,000 खुराक भेजी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब